World’s Most Dangerous Rivers: इन खतरनाक नदियों के पास जाना भी खतरे से खाली नहीं है

World’s Most Dangerous Rivers: विश्व में कई ऐसी नदियां हैं, जो किसी ना किसी वजह से जानी जाती हैं। लेकिन इन नदियों के विकराल रूप के कारण इन नदियों के निकट जाना भी मौत को दावत देने जैसा है।

नई दिल्ली। World’s Most Dangerous Rivers: पर्वत, झरने, बगीचे, फूल एवं नदियां आदि प्रकृति की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। इस धरती पर लाखों नदियां प्रभावित होती हैं। गंगा, यमुना, सरस्वती, नर्मदा, कावेरी, गोमती, सिंधु जैसी कई और नदियां हैं, जिन्हें पूजनीय भी माना जाता है। नदियों का बहता कल-कल की ध्वनि करता पानी एक अलग ही सुकून देता है। और दुनिया में कई ऐसी नदियां भी हैं, जो एक पर्यटन स्थल भी हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी नदियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत ही खतरनाक हैं। तो आइए जानते हैं उन नदियों के बारे में, जिनके आसपास भटकना भी खतरा मोल लेने जैसा हो सकता है…

1. यांग्त्जी नदी
यांग्त्जी नदी एशिया की सबसे लंबी नदियों में से कही जाती है। यह नदी चीन में बहती है। यांग्त्जी नदी वर्षा ऋतु में तो चीन के लिए एक आफत सी बन जाती है क्योंकि बारिश में यह अपने पूरे उफान पर होती है। चीन के सबसे बड़े नगर वुहान के बीच से यह नदी 6,300 किलोमीटर में बहती है। यांग्त्जी नदी को चीन में जियांग नदी भी कहा जाता है, जो औद्योगिक कचरे द्वारा प्रदूषित है। इस प्रकार मानसून में अपना प्रचंड रूप दिखाने के कारण यह दुनिया की खतरनाक नदियों में शामिल है।

2. रिओ टिंटो
इस नदी का तो रंग ही बड़ा खतरनाक है। क्योंकि इस नदी के पानी का रंग अन्य नदियों की तरह नहीं बल्कि खून की तरह लाल है । यह नदी स्पेन में बहती है। रिओ टिंटो नदी सोने-चांदी और तांबे की खदानों के बीच से होकर निकलती है। आपको बता दें कि, ना तो आप इस नदी में जा सकते हैं और ना ही आप इस नदी का जल पी सकते हैं। स्पेन में बहने वाली रक्त वर्ण की इस नदी के तेजाबी पानी को कुछ जलीय सूक्ष्मजीव ही सहन कर पाते हैं। रिओ टिंटो नदी स्पेन के सिएर्रा मोरेना पहाड़ श्रृंखला से निकलकर अन्ध महासागर में जाकर गिरती है। अपने लाल-नारंगी जल के कारण यह नदी पूरी दुनिया में मशहूर है।

यह भी पढ़ें:

3. अमेजन नदी
दुनिया की सबसे लंबी और सबसे बड़ी नदी मानी जाने वाली अमेजन नदी की लंबाई 6200 किलोमीटर से लेकर 7,000 किलोमीटर तक है। अमेजन नदी की घाटी दक्षिण अमेरिका के आठ देशों में फैली हुई है। अमेजन नदी ब्राजील, बोलीविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना तक बहती है। इस नदी के खतरनाक होने का कारण यह है कि, जंगलों के बीच बहने वाली अमेजन नदी में बहुत से खतरनाक और जानलेवा जीव पाए जाते हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि, इस खतरनाक नदी में दुनिया के सबसे बड़े सांप एनाकोंडा भी पाए जाते हैं।

4. येलो रिवर
चीन की येलो रिवर का नाम भी दुनिया की सबसे खतरनाक नदियों में शुमार है। अपने बहाव क्षेत्र में 24 बार मार्ग बदलने वाली येलो रिवर के कारण प्रतिवर्ष चीन में तबाही मचती है। अपने पूरे उफान पर आने के बाद अगर यह नदी एक बार रौद्र रूप धारण कर ले, तो अपने रास्ते में आने वाली हर तीज को तबाह कर सकती है। और जिसके कारण हर साल हजारों व्यक्तियों की मृत्यु तक हो जाती है। यह नदी कितनी खतरनाक है कि इसे चीन में दुख की नदी के नाम से भी जाना जाता है।

5. रेड रिवर
यह नदी देखने में जितनी सुंदर और आकर्षक लगती है, उतनी ही डरावनी और खतरनाक भी है। रेड रिवर अमेरिका के दक्षिणी हिस्से में बहती है। रेड रिवर का बहाव रातों-रात बदल सकता है, जो स्थानीय लोगों के लिए बेहद खतरनाक है। इसके अतिरिक्त अगर कोई इंसान इस नदी के खतरनाक भंवर की चपेट में आ जाए, तो उसका बचना बहुत मुश्किल होता है। रेड रिवर के बहाव में अचानक परिवर्तन होने के कारण कभी-कभी बड़ी घटना होने का भय रहता है। और इसी कारण इसे भी खतरनाक नदियों में से एक माना जाता है।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.