अजब गजब

सांप के साथ वीडियो बनाना महंगा पड़ा, आंख पर किया हमला

यूट्यूबर निक बिशप एक खतरनाक सांप के साथ शूट कर रहे थे।इस दौरान सांप ने निक की आंख पर हमला कर दिया।

नई दिल्लीMar 17, 2021 / 09:29 am

Shaitan Prajapat

snake

नई दिल्ली। सांप बहुत ही जहरीला जानवर होता है। अगर यह किसी को काट ले तो तुरंत उसका इलाज करना पड़ता है। कई बार सांप के काटने पर इंसान की मौत तक हो जाती है। रास्ते में यह जहरीला जानवर कहीं मिल जाए तो अच्छे अच्छे लोग अपना रास्ता बदल लेते हैं। लेकिन इस दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जो खतरों से खेलना पसंद करते हैं। इन दिनों एक यूट्यूबर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, इस शख्स को खतरनाक सांप के साथ वीडियो शूट करना काफी महंगा साबित हुआ है। यह शख्स जहरीले और खतरनाक सांप के साथ बातें करता हुआ नजर आ रहा तभी अचानक सांप ने अटैक कर दिया। हालांकि अटैक में उसकी आंख तो बच गई लेकिन वह घायल हो गया।

सांप ने आंख पर किया हमला
अमेरिका के 32 वर्षीय निक बिशप यूट्यूबर वह हमेशा अपने ‘निक द रैंगलर’ चैनल में खतनाक वीडिया बनाकर शेयर करता है। हाल ही में निक फ्लोरिडा शहर के एवरग्लैड्स नेशनल पार्क में एक खतरनाक सांप के साथ शूट कर रहे थे। इस दौरान सांप ने उनकी आंख पर हमला कर दिया। यह पहली बार नहीं है जब निक पर किसी सांप ने अटैक किया है। इससे पहले भी शूट के दौरान वह कई बार घायल हुए हैं। वह भाग्यशाली रहे हैं कि उनकी साथ अबतक किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।

 

यह भी पढ़े :— दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली, एक आंख नीली और दूसरी पीली, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

बर्मा पायथॉन जहरीले नहीं होते
इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक एक सांप को अपने हाथ में पड़के हुए नजर आ रहे है। वह बता रहे है कि यह बर्मा के पायथॉन है। यह जहरीले नहीं होते हैं। इस दौरान सांप बार-बार निक को हाथ पर हमला करने की कोशिश करता है। वह जहरीला नहीं होने के कारण निक उसे गंभीरता से नहीं लेते है। फिर अचानक सांप निक की आंख पर अटैक कर देता है। जिसके उनकी आईब्रो से खून बहने लगता है।

 

खतरनाक सांप के साथ बनाते है वीडियो
इस हमले के बाद निक सांप को छोड़कर अपनी आंख पकड़ लेते है। निक इस हादसे पर कहते है कि वह अपने आपको लकी मानते है क्योंकि उनके हालात इससे बहुत ज्यादा खराब हो सकते थे। निक को पता नहीं था कि वह इस प्रकार से हमला कर सकता है। वह इतने खतरनाक सांप के साथ वीडियो फिल्माते नजर आते हैं जिन्हें देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। निक सोशल मीडिया पर अपनी डेयरिंग के लिए जाने जाते हैै।

Home / Ajab Gajab / सांप के साथ वीडियो बनाना महंगा पड़ा, आंख पर किया हमला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.