शख्स ने लकड़ी से बना दी रॉयल एनफील्ड बुलेट, पहले भी कर चुके हैं ऐसा कारनामा

Kerala man made Royal Enfield Bullet out of wood

<p>Royal Enfield Bullet of wood</p>

नई दिल्ली। अपने देश में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। देश के हर कौने से कोई ना कोई कलाकार जरूर मिल जाएगा। इन कलाकारों के बारे में आपने कई बार बढ़ा और सुना होगा। यह लोग अपने हुनर से पूरी दुनिया को चौका देते हैं। कई लोग बाइक के दीवाने होते है। आज आपको एक शख्स के बारे में बताने जा है जिनका बुलेट से काफी गहरा लगाव है। इस बंदे की बुलेट के प्रति ऐसी दीवानगी है कि उन्होंने लकड़ी की रॉयल एनफील्ड बुलेट तैयार कर ली है। पहली बार में देखकर इसको कोई भी धोखा खा सकता है। यह अनोखा कारनाम केरल के रहने वाले एक व्यक्ति ने किया है।

2 साल का लगा समय
एक रिपोर्ट के अनुसार, केरल से ताल्लुक रखने वाले जिदहिन करुलाई ने लकड़ी की यूनिक और खूबसूरत बाइक बनाई है। जिदहिन पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। उन्होंने रॉयल एनफील्ड बुलेट के मॉडल को लकड़ी से तराशा है और इसका आकार भी बुलेट के जितना ही रखा गया है। जिदहिन ने करीब 2 साल पहले लकड़ी से बुलेट बनानी शुरू की थी। इस लकड़ी की बुलेट को देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर इस बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े :— यहां लोग बड़े चाव से पीते हैं कॉकरोच का शरबत, वजह है बेहद खास

 

अलग—अलग लकड़ी का किया इस्तेमाल
आपको बता दें कि जिदहिन करुलाई ने इस प्रोजैक्ट पर 2 वर्षों तक काम किया है। इस लकड़ी के बुलेट को जिदहिन ने तीन अलग-अलग तरह की लकड़ी से तैयार किया है। इसके टायरों में उन्होंने मलेशियाई लकड़ी का इस्तेमाल किया, जबकि फ्यूल टैंक और बाकी अन्य पैनलों में रोजवुड और टीक का इस्तेमाल हुआ है। पहली नजर में इस बाइक को देखकर नहीं लगता कि यह लकड़ी से तैयार की गई है।

असली बुलेट बाइट जितनी लागत
एक इंटरव्यू में जिदहिन ने बताया कि जब तक लकड़ी की बुलेट तैयार हुई तो इसकी लागत असली बुलेट बाइक के दाम जितनी ही पहुंच गई। रियल बुलेट के साथ ही इस लकड़ी की बुलेट को भी रखा हुआ है। दूर दूर से लोग उनके घर इस लकड़ी की बुलेट को देखने पहुंच रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने लकड़ी से बाइक बना है। इससे पहले भी वह ‘रॉयल एनफील्ड बुलेट’ का एक छोटा मॉडल बना चुके थे। जिसे लेकर उनकी काफी तारीफ हुई थी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.