जेल से 68 साल बाद रिहा हुआ, बाहर आकर कहा- भविष्य की दुनिया में हूं

अमेरिका में जोसेफ लिगोन नाम का आदमी 68 साल बाद जेल से रिहा हुआ है। जेल से बाहर आने पर उसने जो नजारा देखा वह हैरान करने वाला था।

<p>Joe Ligon</p>

नई दिल्ली। परिवर्तन ही संसार का नियम है। रोज नए-नए आविष्कार होते रहते हैं। इंसान का जीवन पहले से बहुत आसान और सरल बन गया है। कुछ सालों पहले जो हम किताबों में पढ़ते थे या सपने में देखते थे कि ऐसा होगा। वह आज विज्ञान ने कर दिखलाया है। पिछले कुछ सालों में बहुत जबरदस्त परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अमेरिका में जोसेफ लिगोन नाम का एक आदमी 68 साल बाद जेल से रिहा हुआ है। साल 1953 में कोर्ट ने जोसेफ को उम्रकैद की सजा दे दी थी जेल से बाहर आने पर उसने जो नजारा देखा वह हैरान करने वाला था। क्योंकि उसने यह सब किताबों में पड़ा और सपनों देखा था। बाहर आकर उसने देखा कि ऊंची ऊंची बिल्डिंग, टेक्नोलॉजी और लंबी चौड़ी गाड़ियां किसी भविष्य की दुनिया से कम नहीं है।

15 साल की उम्र में गया था जेल
एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के जोसेफ लिगोन ( Joe Ligon ) को एक अदालत ने 15 साल की उम्र में जेल की सजा सुनाई थी। जोसेफ को फिलाडेल्फिया में हत्या, डकैती और हमले के दो मामलों में दोषी करार दिया गया था। साल 1953 में अदालत ने जोसेफ को जेल की सजा सुनाई। सजा काटने के बाद जोसेफ को पैरोल पर रिहा नहीं किया गया था। हालांकि, उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया था।

यह भी पढ़े :— दुनिया की सबसे विशालकाय गुफा, इसमें बना सकते है 40 मंजिला इमारते

पहली बार देखी इतनी ऊंची इमारतें
जोसेफ 68 साल जेल में रहने के बाद अमेरिकी जेल में सबसे लंबे समय तक रहने वाला किशोर अपराधी बन गया है। उनको पिछले सप्ताह अपनी सजा पूरी करने के बाद रिहा कर दिया गया। जेल बाहर आने के बाद उसने जो देखा वह किसी सपने से कम नहीं था। बाहरी दुनिया उनके लिए पूरी तरह से नई है। उसने इतनी ऊंची इमारतों को पहले कभी नहीं देखा था। जोसेफ को इस दुनिया में खुद को ढालना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। जोसेफ ने बताया कि जिस जेल में मैं पहले बंद था वहां तो अब म्यूजियम बना हुआ है। जेल से रिहा होने के बाद जोसेफ ने अपने परिजनों से मिलने की इच्छा जताई। लेकिन उनमें से ज्यादातर की अब मौत हो चुकी है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.