लड़की ने शख्स का शादी का प्रपोजल ठुकराया, लेकिन वापस नहीं की ‘2 करोड़’ की अंगूठी

लंदन से सामने आया है ये चौंकाने वाला मामला
लड़की पेशे से एक मॉडल है

<p>girl rejected wedding proposal but did not return the 2 crore ring</p>

नई दिल्ली: कई बार आपने ये देखा या सुना होगा कि किसी लड़के ने लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया। ऐसे में लड़का कुछ खास तरह का तोहफा लेकर जाता है, ताकि लड़की प्रपोजल स्वीकार कर ले। लेकिन ये जरूरी नहीं कि प्रपोजल स्वीकार हो ही जाए और फिर गिफ्ट भी बेकार हो जाता है। लेकिन लंदन ( London ) से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

ये है दुनिया का सबसे डरावना और रहस्यमय जंगल, एक बार जो अंदर गया फिर कभी नहीं आता लौटकर वापस!

दरअसल, लंदन में एक अजनबी शख्स ने अमंडा क्रोनिन नाम की लड़की को अंगूठी देकर शादी के लिए प्रपोज किया, लड़ीक पेशे से एक मॉडल है। लेकिन ये कोई ऐसी-वैसी अंगूठी ( ring ) नहीं थी बल्कि, 2 करोड़ की अंगूठी थी। लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये रही कि अमंडा ने प्रपोजल को ठुकरा दिया, लेकिन अंगूठी रख ली। अमंडा के अनुसार, जिस शख्स ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया वो उत्तरी यूरोप के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक था। दोनों की मुलाकात पहली बार न्यूयॉर्क के एक होटल में हुई थी। इसके बाद नाम बताया और फोन नंबर भी दिया था। वहीं बताया जा रहा है कि फिलहाल अमंडा कनाडा के किसी शख्स को डेट कर रही हैं।

ring2.png

अमंडा के मुताबिक, उन्होंने उस शख्स को मैसेज भी किया था, जिसके जवाब में उसने उन्हें कई प्यार भरे मैसेज किए थे। हालांकि बाद में उन्हें पता चल गया कि उस शख्स की पत्नी भी है, जिसके बाद उन्होंने उससे मिलने से मना कर दिया। लेकिन उस शख्स ने उनसे कहा कि वह उनके लिए अपनी शादी भी तोड़ देगा और उसके तुरंत बाद उसने उन्हें प्रपोज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अमंडा को जिस शख्स ने प्रपोज किया वो 2 करोड़ 33 लाख रुपये की अंगूठी लेकर आया था। वहीं अमंडा ने बताया कि वो अंगूठी शख्स को वापस करना चाहती थीं, लेकिन शख्स ने कहा कि वो उसकी खुशी के लिए अंगूठी को अपने पास ही रख लें।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.