Video : पति के साथ स्पा ले रही थी बिल्ली, महिला ने की ऐसी हरकत, बिल्ली ने मारा झपट्टा

बिल्ली मजे से बेड पर लेटे हुए स्पा का आनंद ले रही है।इस दौरान उनकी आंखों पर खीरे रखे हुए है।

<p>Cat</p>

नई दिल्ली। बहुत से लोग अपनी फिटनेस को लेकर काफी फिक्रमंद रहते हैं। कोई जिम जाता है तो कोई अपने खानपान का विशेष ध्याल रखते है। वहीं कुछ लोग स्पा जाकर थेरेपी और मसाज लेते हैं। स्पा अपने शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। स्पा की अलग-अलग प्रक्रिया में अलग अलग तरीके से शरीर को दर्द और थकान से छुटकारा दिलाया जाता है। आपने अब तक इंसानों को ही स्पा का आनंद लेते हुए देखा होगा। आज आपको एक ऐसी बिल्ली के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंसान की तरह स्पा लेती है। सोशल मीडिया पर इस बिल्ली का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है।

सोशल मीडिया पर छाया बिल्ली का स्पा का वीडियो
सोशल मीडिया पर बिल्ली का स्पा लेने वाला वीडियो तेज से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि बिल्ली और उसका मालिक एक बेड पर बड़े आराम से लेटकर स्पा ले रहे हैं। इस दौरान दोनों की आंखों पर खीरा रखा हुआ है। थोड़ी देर बाद एक महिला वहां पर आती है। महिला कुछ कहते हुए बिल्ली की आंखों पर रखा खीरा हटाने की कोशिश करती है। लेकिन यह बिल्ली को पसंद नहीं आता है और वह गुस्सा करते हुए महिला को काटने की कोशिश करती है। इसके बार बाद महिला डर जाती है खीरे को दोबारा बिल्ली की आंखों पर रख देती है। बिल्ली फिर से शांत होकर लेट जाती है।


यह भी पढ़े :— दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली, एक आंख नीली और दूसरी पीली, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
बिल्ली का यह क्यूट वीडियो ट्विटर, इंस्टा हर जगह शेयर हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है। वीडियो में बिल्ली के दोनों आंखों खीरे रखकर चैन से संगीत सुना सभी को पसंद आया। लोग जमकर इस वीडियो में पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। वीडियो पर खूब लाइक और कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, महिला को बिल्ली को देखकर जलन हो रही है। वहीं दूसरे ने लिखा, वाह लाइफ हो तो ऐसी। इस वीडियो को अबतक 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इसे एक दूसरे के शेयर भी कर रहे हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.