सांप जैसा दिखने के लिए करवाई कई सर्जरी, कटवा ली जीभ-कान और सिर पर…

अपना शौक को पूरा करने के लिए लोग किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। आज आपको एक लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं जो सांप जैसा देखना चाहता है। अपने नए लुक को लेकर कई प्रयोग किए और खुद पर लाखों रुपए खर्च भी की है।

<p>body modification </p>

नई दिल्ली। यह दुनिया अजीबो गरीब लोगों से भरी हुई है। इस दुनिया में आपको एक से बढ़कर एक नमूने देखने को मिलेंगे। कुछ लोग सादा जीवन बिताना चाहते हैं। वहीं कुछ लोग फैशन को लेकर अट्रैक्टिव होते हैं। इनमें से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अजीबोगरीब पोशाक पहनते हैं या कुछ अलग दिखना चाहते हैं। अपना शौक को पूरा करने के लिए यह लोग किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। आज आपको एक ऐसे ही लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं जो सांप जैसा देखना चाहता है। अपने नए लुक को लेकर कई प्रयोग किए और खुद पर लाखों रुपए खर्च भी की है।

सांप जैसा दिखना चाहता है ये युवक
हम बात कर रहे है कनाडा के रहने वाले एक 30 वर्षीय जोशुआ बर्न्स। सोशल मीडिया पर जोशुआ बर्न्स अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियो में छाए रहते है। वह सांप जैसा देखना चाहता है। अपने शौक को पूरा करने के लिए कई सर्जरी करवाई। जिसमें करीब 14 लाख रुपए तक खर्च कर चुके है। उसकी गर्लफ्रेंड भी इस नए लुक को लेकर काफी उत्साहित है। वह चाहती है कि वह इसी प्रकार कुछ अतरंगी करते रहे।

कान और जीभ को कटवा लिया
खबरों के अनुसार, जोशुआ बर्न्स अपने पालतू सांप की तरह दिखने के लिए सर्जरी करवा ली। अब वह रियल लाइफ में ड्रैगन बन चुका है। उन्होंने अपनी स्किन को लेकर जीप तक सब कुछ बदल दिया है। खबरों के अनुसार उन्होंने अपनी त्वचा के रंग में ब्लैक्स बनवा लिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी जीभ को भी पर्पल कलर का पर्पल कलर की बनवा ली है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने अपने कान कटवा लिए हैं और नुकीले हो गए। सबसे खास बात यह है कि उनके सिर पर सिंग भी उगा आए है।


यह भी पढ़े :— 244 किलो का था ये जनाब, पत्नी के लिए खुद को ऐसे किया फिट

 

टैटू बनवाने में लगे 51 घंटे
जोशुआ स्नेक मैन के नाम से काफी मशहूर है। उनकी यह शक्ल देख कर कोई भी डर सकता है। उन्होंने अपनी पीठ पर भी अनोखे टैटू बनवाए हैं जो सांप जैसे नजर आते हैं। इन टैटू को बनाने में करीब 51 घंटे लगे हैं। टैटू के लिए लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं। कुछ लोग इनकी हरकतों को पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि यह सनकी है उनको ऐसा नहीं करना चाहिए।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.