अजब गजब

मछली पकड़ने गए शख्स को मिली 18.5 किलो की मछली, नीलामी में मिले इतने रूपये

भेटकी मछली गंगा से पकड़ी गई
इस मछली का वजन 18.5 किलो था
मछली पकड़ने वाले शख्स ने इसकी नीलामी की

नई दिल्लीNov 22, 2019 / 02:10 pm

Piyush Jayjan

नई दिल्ली। हावड़ा जिले के उलूबेरिया में 18.50 किलो की एक जंबो भेटकी मछली गंगा से पकड़ी गई। मीडिया की खबरों के अनुसार तरुण सुबह अपने दोस्तो के साथ मछली पकड़ने गए थे। यहां मछली पकड़ने के दौरान ही उनके हाथ ये अजीबोगरी मछली लगी।

इस मछली का वजन आम मछलियों के मुकाबले थोड़ा अलग था। ऐसे में तरुण ने जब कांटा लगाया तो उन्हें कांटे पर कुछ जरूरत से ज्यादा भार महसूस हुआ। मगर जैसे ही उन्होंने कांटा को खींचा उन्हें एक बहुत भारी मछली कांटे में फंसी हुई नज़र आई।

इसके बाद उन्होंने मछली का वजन करने का फैसला किया। जब तरुण ने अपने दोस्तों के साथ मछली को तौला तो उसका वजन 18 किलो 500 ग्राम मिला। मछली का वजन करने के बाद तरुण मछली को फुलेश्वर बाजार लेकर गए जहां उस मछली की नीलामी की गई।

नीलामी के दौरान तरुण को इस मछली के बदले अच्छी खासी रकम मिल गई। नीलामी में एक स्थानीय मछुवारे ने इस मछली को लगभग 12 हजार रुपये में खरीदा। मछुवारे का कहना है कि अब वह इस मछली को 13 से 14 हजार के दाम पर बेचेगा।

tuna-fish-expensive.jpg

कुछ दिन पहले ही जापान में 405 किलोग्राम की टूना मछली पकड़ी गई थी। जिसकी नीलामी 3.64 करोड़ येन (3,23,300 डॉलर) में हुई। इतने ऊंचे दाम पर बिकने की वजह से ये दुनिया की सबसे महंगी मछली बन गई थी। इसकी एक वजह ये है कि जापान में मछली की मांग बहुत अधिक रहती है।

Home / Ajab Gajab / मछली पकड़ने गए शख्स को मिली 18.5 किलो की मछली, नीलामी में मिले इतने रूपये

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.