वेट लॉस

हड्डियों की कमजोरी ठीक करता है अखरोट

4 Photos
Published: August 08, 2018 05:13:47 am
1/4

यूं तो हर ड्राई फ्रूट को खाने से कुछ न कुछ फायदा होता है लेकिन अखरोट में मौजूद खास पोषक तत्व इसके महत्व को और भी बढ़ा देते हैं। जानते हैं इसके गुणों के बारे में। अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और हमें चुस्त दुरुस्त बनाए रखता है।

2/4

गठिया, जोड़ों के दर्द व हड्डियों की कमजोरी को दूर करने के लिए अखरोट खाना चाहिए। इसे खाना महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है।

3/4

अखरोट न सिर्फ पेट की बीमारियों से बचाता है बल्कि कब्ज की शिकायत भी दूर करता है। इसके लिए दूध में अखरोट का तेल मिलाकर लेना फायदेमंद होता है।

4/4

अखरोट को कम घी में भूनकर खाने से खांसी में लाभ होता है। इससे दिमाग भी तेज होता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.