वेट लॉस

दिल को सेहतमंद रखता अखरोट

4 Photos
Published: August 25, 2018 04:04:57 am
1/4

ब्रेन फूड कहा जाने वाला अखरोट दिमाग के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का स्त्रोत है।

2/4

न्यूट्रीशन इंडेक्स - विटामिन-ई व बी-६, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरलयुक्त अखरोट की १०० ग्राम मात्रा से ६५४ कैलोरी ऊर्जा मिलती है। इसमें मैंग्नीज तत्त्व अधिक होता है। इसके अलावा ४९ फीसदी फॉस्फोरस, २५ प्रतिशत फॉलेट, ३३ प्रतिशत जिंक, २२ प्रतिशत आयरन आदि तत्त्व होते हैं।

3/4

दिल को रखे दुरुस्त - इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स व फैटी एसिड बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल को स्वस्थ रखता है व हृदय रोगों से बचाता है। यह बालों को चमकदार बनाने के साथ त्वचा की झुर्रियों को कम करता है।

4/4

रोजाना इतना खाएं - एक दिन में २-३ अखरोट खा सकते हैं। इसे पीसकर बनाए गए पेस्ट को दूध में मिलाकर छोटे बच्चों को भी दें। यह तासीर में गर्म व भारी होता है। कफ के मरीज एक या दो अखरोट से ज्यादा न खाएं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.