राज्यरानी एक्सप्रेस फिर शुरू, पहले दिन प्रहलाद पटेल विदिशा आए

राज्यरानी एक्सप्रेस से विदिशा स्टेशन पर उतरे केंद्रीय मंंत्री प्रहलाद पटेल

<p>राज्यरानी एक्सप्रेस फिर शुरू, पहले दिन प्रहलाद पटेल विदिशा आए</p>
विदिशा. रेल मंत्रालय ने भोपाल-दमोह-भोपाल राज्य रानी एक्स्रपेस की सेवाएं फिर से बहाल कर दी हैं। शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भोपाल स्टेशन पर आयोजित समारोह में शाम 5.55 बजे गाड़ी संख्या 01161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस स्पेशल एक्सप्रेस की बहाली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर भोपाल स्टेशन पर अयोजित समारोह में भोपाल के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। भोपाल रेल मंडल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय भी इस मौके पर मौजूद रहे। समारोह में हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल उसी ट्रेन में बैठकर विदिशा आए। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्टेशन पर स्वागत किया। भोपाल स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विजय प्रकाश ने बताया कि गाड़ी संख्या 01161 भोपाल-दमोह राज्यरानी स्पेशल एक्सप्रेस रोजाना भोपाल से शाम 5.55 बजे रवाना होकर 6.32 बजे विदिशा, 7.02 बजे गंजबासौदा, 7.28 बजे मंडीबामोरा, 7.55 बजे बीना, 8.28 बजे खुरई, रात 9.07 बजे सागर, 9.18 बजे मकरोनिया, 9.42 बजे गणेशगंज, 9.53 बजे पथरिया होते हुए 10.45 बजे दमोह पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 01162 दमोह-भोपाल राज्यरानी रोजाना दमोह से सुबह 5.30 बजे चलकर पथरिया, गणेशगंज, मकरोनिया, सागर, खुरई होते हुए सुबह 8 बजे बीना, 8.22 बजे मंडीबामोरा, 8.43 बजे गंजबासौदा, 9.14 बजे विदिशा होते हुए 10.35 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में 1 एसी चेयरकार, 6 द्वितीय श्रेणी चेयरकार, 5 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआर सहित कुल 14 कोच होंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.