भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित: तीन साल बाद जादौन को मिली अपनी टीम

मुकेश, बलबीर और अनिल को मिली महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी

<p>vidisha</p>
विदिशा. भाजपा की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी 23 जुलाई को घोषित कर दी गई। पूरे तीन साल पहले जिलाध्यक्ष बने डॉ. राकेश सिंह जादौन को लंबे समय बाद अपनी टीम मिल सकी। करीब एक माह से ज्यादा समय से अटकी इस जिला कार्यकारिणी में महामंत्री के तीन पदों पर सबसे ज्यादा रार थी। इस पद पर बलबीर सिंह रघुवंशी, मुकेश तिवारी कुरवाई और अनिल सोनकर को दायित्व सौंपा गया है। वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की टीम से रणवीर तोमर को उपाध्यक्ष और अनुज लोधी को मंत्री बनाया गया है।
अरविंद का प्रमोशन, संदीप यथावत
जिला कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, इनमें से अब तक दो बार जिला महामंत्री और दो बार मंडल अध्यक्ष रहे अरविंद श्रीवास्तव का ओहदा अब उपाध्यक्ष का हो गया है, जबकि संदीप डोंगर सिंह का उपाध्यक्ष पद यथावत है। योगेंद्र सिंह सोलंकी को किसान मोर्चा से भाजपा की जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाया गया है। बासौदा के देवेंद्र यादव, विक्रम सिंह रघुवंशी, महेंद्र सिंह दांगी, श्रवण व्यास और रणवीर तोमर की जिला कार्यकारिणी में नई एंट्री है। बलबीर रघुवंशी को भी युवा मोर्चा से भाजपा जिला कार्यकारिणी में महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
दो सिंधिया समर्थकों को भी जगह
जिला कार्यकारिणी में दो नाम ऊपर से जोड़े गए बताए गए हैं। इनमें एक रणवीर तोमर को उपाध्यक्ष और दूसरे अनुज लोधी को मंत्री बनाया गया है। वहीं सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा के समर्थकों में से सिरोंज के महेंद्र सिंह दांगी को उपाध्यक्ष और लटेरी के भारत सिंह राजपूत को मंत्री पद का दायित्व मिला है।
पत्रिका की खबर पर प्रदेश भाजपा की मुहर
इन तीनों पदों पर संभावित लोगों के नाम पत्रिका ने 2 जुलाई को प्रकाशित कर दिए थे, इन्हीं में से तीनों को दायित्व मिला है। महामंत्री के लिहाज से विदिशा विधानसभा भरी पड़ी है, यहां से बलबीर सिंह रघुवंशी और अनिल सोनकर महामंत्री बनाए गए हैं, जबकि चार ब्राम्हणों में से एक कुरवाई के मुकेश तिवारी को महामंत्री बनाया गया है। पत्रिका ने यह भी लिखा था कि महामंत्री का एक पद ब्राम्हण के कोटे में जाएगा इसमें मुकेश तिवारी का भी नाम था, जबकि दूसरे पद पर अनिल सोनकर का नाम सबसे ऊपर बताया था। तीसरे महामंत्री पद पर तीन रघुवंशियों के नाम बताए थे, जिसमें बलबीर रघुवंशी का नाम भी शामिल था। यानी महामंत्री के तीनों पदों पर पत्रिका की खबर पर प्रदेश भाजपा संगठन ने अपनी मोहर लगाई है।
ये है भाजपा की जिला कार्यकारिणी
1. डॉ राकेश जादौन – अध्यक्ष
2. अरविंद श्रीवास्तव – उपाध्यक्ष
3. संदीप डोंगर सिंह – उपाध्यक्ष
4. देवेंद्र यादव – उपाध्यक्ष
5. योगेंद्र सोलंकी – उपाध्यक्ष
6. महेंद्र सिंह दंागी – उपाध्यक्ष
7. विक्रम रघुवंशी – उपाध्यक्ष
8. श्रवण व्यास – उपाध्यक्ष
9. रणवीर तोमर – उपाध्यक्ष
10. मुकेश तिवारी – महामंत्री
11. बलबीर रघुवंशी – महामंत्री
12. अनिल सोनकर -महामंत्री
13. चंद्रशेखर दुबे – मंत्री
14. संतोष शर्मा – मंत्री
15. भारत सिंह़ – मंत्री
16. रीना गोविंद पटेल- मंत्री
17. प्रिया पंथी – मंत्री
18. तूफान मीणा – मंत्री
19. रागिनी शर्मा – मंत्री
20. मनोज पंजवानी – मंत्री
21. अनुज लोधी – मंत्री
22. दिनेश बघेल – कोषाध्यक्ष
23. रीना बडक़ुल – सहकोषाध्यक्ष
24. दिनेश शर्मा – कार्यालय मंंत्री
25. विशाल बैतूले – सहकार्यालय मंत्री
26. देवेंद्र रघुवंशी – मीडिया प्रभारी
27. जितेंद्र बघेल – सहमीडिया प्रभारी
28. संयोग श्रीवास्तव – सोशल मीडिया प्रभारी
29. सचिन यादव – सह सोशल मीडिया प्रभारी
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.