Ramadan Mubarak 2021: रमजान मुबारक का हुआ आगाज, ये है रमजान टाइम टेबल 2021

Ramadan Mubarak 2021 का बुधवार को आगाज हो गया। Ramadan Mubarak 2021 Sahri and Iftar Timings के मुताबिक तेज गर्मी में इस बार रमजान के राेजे करीब 15 से 15 घंटे के आसपास होंगे।

<p>रमजान 2021 टाइम टेबल</p>

पत्रिका न्यूज न नेटवर्क

वाराणसी. रमजान मुबारक (Ramadan Mubarak 2021) महीना शुरू हो चुका है। 14 अप्रैल यानि बुधवार को मुसलमानों ने रमजान का पहला रोजा रखा है। सख्त गर्मी में इस बार भी रोजे लंबे होंगे। पहला रोजा 15 घंटे 2 मिनट का होगा, जबकि अंतिम रोजा सबसे लंबा 15 घंटे 45 मिनट का होगा। रमजान का महीना 30 दिन का होता है और माह ए रमजान में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे दिन रोजा (उपवास) रखते हैं। ये रोजे अल सुबह सहरी से शुरू होकर शाम को सूरज डूबने तक रखा जाता है। Ramadan Mubarak 2021 Sahri and Iftar Timings के कार्ड और कैलेंडर आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें- Ramadan 2021: रमजान का इतिहास क्या है? जानिये रोजे क्यों रखे जाते हैं, क्या है इसका महत्व

रमजान टाइम टेबल 2021 (Ramadan Time Table 2021) के मुताबिक वाराणसी में रमजान की पहली सहरी का आखिरी समय 14 अप्रैल बुधवार की भोर में 04.18 बजे रहा। जबकि रमजान का पहला रोजा शाम को 06.20 बजे खोला जाएगा। रमजान के रोजे सुबह सहरी से शुरू होकर शाम को इफ्तार तक चलते हैं। सहरी सुबह सूरज निकलने से पहले फज्र की नमाज के वक्त तक की जाती है जबकि इफ्तार शाम को सूरज डूबने के बाद मगरिब की अजान के साथ किया जाता है।


इस बार तेज गर्मी में रमजान सख्त इम्तेहान लेने वाला है। तपती गर्मी में रमजान के रोजे लम्बे होंगे। पहला रोजा जहां 15 घंटे 20 मिनट का होगा वहीं आखिरी रोजा 15 घंटे 45 मिनट का होगा। पिछले कुछ सालों से गर्मी के रोजे काफी लंबे पड़ रहे हैं।


मुफ्ती हारून रशीद नक्शबंदी बताते हैं कि रमज़ान रहमत और खैर ओ बरकत वाला महीना है। रमज़ान तीन अशरों में बंटा होता है। रमजान का पहला अशरा रहमत, दूसरा मग़फिरत और तीसरा जहन्नुम से आज़ादी का है। रमजान के महीने में रहमत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। इस महीने में शैतान जंजीर में जकड़ दिए जाते हैं। इस महीने में इबादत का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है। नफ़्ल और सुन्नत इबादतों का सवाब फर्ज के बराबर और फर्ज इबादत का सवाब सत्तर गुना कर दिया जाता है।

रोजा तारीख़ सहरी का आख़िरी वक्त इफ्तार का वक्त

1- 14 अप्रैल सुबह 4:18 बजे शाम 6:20 बजे

2- 15 अप्रैल सुबह 4:17 बजे शाम 6:20 बजे

3- 16 अप्रैल सुबह 4:15 बजे शाम 6:20 बजे
4- 17 अप्रैल सुबह 4:14 बजे शाम 6:21 बजे

5- 18 अप्रैल सुबह 4:13 बजे शाम 6:21 बजे

6- 19 अप्रैल सुबह 4:12 बजे शाम 6:22 बजे

7- 20 अप्रैल सुबह 4:11 बजे शाम 6:22 बजे
8- 21 अप्रैल सुबह 4:09 बजे शाम 6:23 बजे

9- 22 अप्रैल सुबह 4:08 बजे शाम 6:23 बजे

10- 23 अप्रैल सुबह 4:07 बजे शाम 6:24 बजे

11- 24 अप्रैल सुबह 4:06 बजे शाम 6:24 बजे
12- 25 अप्रैल सुबह 4:05 बजे शाम 6:25 बजे

13- 26 अप्रैल सुबह 4:04बजे शाम 6:25 बजे

14- 27 अप्रैल सुबह 4:03 बजे शाम 6:26 बजे

15- 28 अप्रैल सुबह 4:02 बजे शाम 6:26 बजे
16- 29 अप्रैल सुबह 4:01 बजे शाम 6:27 बजे

17- 30 अप्रैल सुबह 4.00 बजे शाम 6:27 बजे

18- 01 मई सुबह 3:59 बजे शाम 6:28 बजे

19- 02 मई सुबह 3:58 बजे शाम 6:28 बजे
20- 03 मई सुबह 3:57 बजे शाम 6:29 बजे

21- 04 मई सुबह 3:56 बजे शाम 6:29 बजे

22- 05 मई सुबह 3:55 बजे शाम 6:30 बजे

23- 06 मई सुबह 3:55 बजे शाम 6.30 बजे
24- 07 मई सुबह 3:54 बजे शाम 6:31 बजे

25- 08 मई सुबह 3:53 बजे शाम 6:31 बजे

26- 09 मई सुबह 3:53 बजे शाम 6:32 बजे

27- 10 मई सुबह 3:52 बजे शाम 6:32 बजे
28- 11 मई सुबह 3:51 बजे शाम 6:33 बजे

29- 12 मई सुबह 3:50 बजे शाम 6:33 बजे

30- 13 मई सुबह 3:49 बजे शाम 6:34 बजे
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.