काशी में लगे प्रियंका गांधी के मां दुर्गा अवतार वाले पोस्टर, किसानों के हत्यारों का करेंगी संहार

Posters of Priyanka Gandhi before Kisan Nyay Rally in Varanasi- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की रैली से पहले कांग्रेसियों ने काशी में जगह-जगह कांग्रेस महासचिव के चसपा किए। पोस्टर में प्रियंका गांधी को मां दुर्गा के रूप में दिखाया गया जो किसानों के हत्यारों का संहार कर रही हैं।

<p>Posters of Priyanka Gandhi before Kisan Nyay Rally in Varanasi</p>
वाराणसी. Posters of Priyanka Gandhi before Kisan Nyay Rally in Varanasi. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की रैली से पहले कांग्रेसियों ने काशी में जगह-जगह कांग्रेस महासचिव के चसपा किए। पोस्टर में प्रियंका गांधी को मां दुर्गा के रूप में दिखाया गया जो किसानों के हत्यारों का संहार कर रही हैं। यूपी के लखीमपुर की घटना से जुड़े इस पोस्टर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगाया। पोस्टर को जारी करने वाले का नाम ‘बनारस वाले मिश्रा जी’ है। इस पोस्टर के जरिये कांग्रेस लखीमपुर खीरी घटना में पीड़ित किसानों के साथ खड़ा होने का संदेश दिया है। इस मामले में कांग्रेस नेता हरीश मिश्रा ने कहा कि यूपी में जिस तरह से किसानों की हत्याएं हो रही है उससे सिर्फ प्रियंका गांधी ही उन्हें बचा सकती है। प्रियंका गांधी लगातार जमीन पर किसानों के बीच जा रही है और उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं को उठा रही हैं।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने जताई आपत्ति

प्रियंका गांधी के पोस्टर पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आपत्ति जताई। काशी पहुंचे साक्षी महाराज ने कहा कि वाराणसी में प्रियंका गांधी के लगाए गए पोस्टरों से माता का अपमान हो रहा है। कांग्रेस को नाटक करना बहुत अच्छे से आता है और इस तरह का पोस्टर जारी किया जाना माता का अपमान है। प्रधानमंत्री मोदी की वजह से शहर में तेजी से विकास हुआ है, जो दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें: इन विधायकों को इस बार नहीं मिलेगा टिकट, प्रदेश संगठन ने चुनाव न लड़ाने की बताई वजह

ये भी पढ़ें: ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार दे रही 50 फीसदी सब्सिडी, इस तरह उठाएं योजना का लाभ
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.