मां ने अपने ही बेटे के कातिल भतीजे से पूछा – शरीर पर खून कैसे, नहीं पता था करके आया है यह काम

14 मई की शाम से गायब 7 वर्षीय मासूम का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर मिला, पुलिस ने हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार
 

<p>मां ने अपने ही बेटे के कातिल भतीजे से पूछा &#8211; शरीर पर खून कैसे, नहीं पता था करके आया है यह काम</p>

उन्नाव. 18 घंटे से गायब मासूम का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर मिलने से कोहराम मच गया। जिसकी तलाश में परिवार के सदस्यों के साथ हत्या आरोपी भी कर रहा था। मासूम की मां उसके कपड़ों पर खून के धब्बे भी दिखाई पड़ा। लेकिन वह समझ नहीं पाई। घटना का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि पुरानी पारिवारिक रंजिश के कारण हत्यारोपी ने अपने चचेरे भाई के ईटों से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुरवा कोतवाली क्षेत्र की घटना

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सालेथू गांव निवासी 7 वर्षीय मासूम शिवा पुत्र सतीश कुमार वर्मा का शव आज सुबह घर से 100 मीटर की दूरी पर नवनिर्मित भवन के अंदर मिला। जो विगत 14 मई की शाम से गायब था। मां ने बताया कि वह निमंत्रण में चली गई थी वापस आई तो शिवा कहीं दिखाई नहीं पड़ा। उसी समय उनके जेठ का लड़का बउवा उनके सामने से निकला जिसके कपड़े पर खून लगा था तो उसने अपनी जेठानी से कहा कि बउवा को चोट लगी है। देख लो जाकर। मांं यह न समझ पाई कि खून उसी के बेटे का है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि विगत 14 मई को शिवा के गायब होने की तहरीर मिली थी। जिस पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। आज शिवा का शव निर्माणाधीन मकान में मिला। हत्या का खुलासा करते हुए कहा कि शशि शेखर सिंह ने उन्होंने कहा कि शिवा की हत्या के जुर्म में बउवा उर्फ अवनीश को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें स्वीकार किया है कि उसी ने हत्या की है। कारण के संबंध में उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण बउवा उर्फ अवनीश ने उसकी हत्या कर दी है। विवेचना अभी जारी है आगे जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे यह घटना में और भी अन्य कोई शामिल है की जानकारी मिलती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शिवा हत्यारे अवनीश के पिता के सगे भाई का लड़का था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.