महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हमारी प्राथमिकता – अनिल कुमार त्रिपाठी

– महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान के लिए विभिन्न चौराहों पर विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

<p>महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हमारी प्राथमिकता &#8211; अनिल कुमार त्रिपाठी</p>

उन्नाव. यात्रा के दौरान महिला यात्रियों के प्रति उचित व्यवहार करने के साथ उनका सम्मान भी करें। यात्रा के दौरान उनको प्राथमिकता के आधार पर स्थान उपलब्ध कराया जाए। उत्तर प्रदेश शासन एवं परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैैै। कार्यक्रम के दौरान उप संभागीय परिवहन अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने उक्त विचार व्यक्त किया। इस मौक पर विभिन्न चौराहों पर खड़े व्यवसायिक वाहनों पर स्टीकर के माध्यम से महिला सुरक्षा का प्रचार प्रसार किया गया। वहीं चालकों को इस संबंध में जागरूक किया गया।

अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नई पहल के तहत कार्यालय में एक महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है। जिसमें कार्यालय में कार्य के लिए आई महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी और उनके कार्यों को पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर पीटीओ हरिराम पांडे, अशोक कुमार वर्मा ने भी स्टीकर चिपका कर महिलाओं के प्रति संदेश देने का कार्य किया। कार्यक्रम मुख्य रूप से टेंपो अड्डा, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, बस स्टैंड आदि स्थानों पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अन्ना खान, पप्पू सिंह, संतोष द्विवेदी सहित अन्य विभागीय कर्मचारी व समाजसेवी मौजूद थे।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.