उन्नाव

Weather Update – अचानक चलने लगी ठंडी हवा, जानिये कैसा रहेगा आने वाले चार दिन का मौसम

– मौसम ने बदली करवट, ठंडी हवाओं लोगों को कराया सर्दी का एहसास

उन्नावMar 03, 2021 / 07:48 am

Narendra Awasthi

Weather Update – अचानक चलने लगी ठंडी हवा, जानिये कैसा रहेगा आने वाले चार दिन का मौसम

उन्नाव. अचानक देर शाम ठंडी हवा चलने लगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जो लगभग 10 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी एक बार फिर वापस आएगी। अधिकतम तापमान में भी गिरावट होने की संभावना बताई जाती है। वहीं आने वाले दिन में बारिश होने की संभावना है।

और अचानक चलने लगी ठंडी हवा

अचानक बक्से के अंदर पहुंच गए सर्दी के कपड़े एक बार फिर बाहर निकलने लगे। ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास कराया। आज सुबह का तापमान लगभग 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 4 मार्च को तापमान 12 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। यही स्थिति 5 मार्च को भी रहने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 6 मार्च को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 7 मार्च को बारिश हो सकती है। जिससे सर्दी एक बार फिर वापस आ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

Home / Unnao / Weather Update – अचानक चलने लगी ठंडी हवा, जानिये कैसा रहेगा आने वाले चार दिन का मौसम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.