उन्नाव

यूपी पंचायत चुनाव 2021 अपडेट – 23 मार्च आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तारीख

जिला पंचायत राज कार्यालय द्वारा आज जारी की जा सकती है आरक्षण सूची। जिसके बाद आपत्ति या आपत्तियां ली जाएंगी।

उन्नावMar 20, 2021 / 08:46 am

Narendra Awasthi

Pattrika

उन्नाव. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज का दिन खास है। जब अनंतिम सूची का प्रकाशन आज से प्रारंभ हो रहा है। पंचायत राज कार्यालय में रात-दिन की गहमागहमी के बीच अधिकारियों ने कहा कि सूची लगभग तैयार हो गई है। शनिवार आज अनंतिम सूची जारी हो सकती है।

 

उल्लेखनीय है जिला पंचायत अध्यक्ष पद को शासन ने पहले ही सामान्य घोषित कर दिया है। जिसके बाद अध्यक्ष पद के लिए घमासान होने की संभावना प्रबल है। जिला पंचायत राज कार्यालय द्वारा आज ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य की सूची जारी कर होनी है।

 

जनपद में कुल 1040 ग्राम प्रधान है। वहीं 12902 ग्राम पंचायत सदस्य, 16 ब्लॉक प्रमुख, 1319 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 51 जिला पंचायत सदस्य हैं। जिनके आरक्षण की सूची को आज जारी करने की संभावना है। संभावित प्रत्याशियों द्वारा आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तारीख 23 मार्च है। 26 मार्च को फाइनल रिपोर्ट जारी कर दी जाएगी। जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.