Unnao Asoha Baburaha update – खुलासा, हत्यारों में दोनों किशोरियों को मारने में इस जहरीले पदार्थ का किया था इस्तेमाल

एसपी उन्नाव ने कहा कि विसरा रिपोर्ट में घातक जहरीला पदार्थ की जानकारी मिली। पकड़े गए आरोपी ने बोतल में मिला कर दिया था पीना को। तीसरी लड़की के 161,164 के साथ जुडिशल मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज हुये।
 

<p>Unnao Asoha update &#8211; तीसरी लड़की ने बताया, नमकीन खाने से मना किया तो जहरीला पानी पिला दिया</p>
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. Unnao asoha Baburaha case पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि विधि प्रयोगशाला से विसरा रिपोर्ट आ गई है। जिसमें खेेती में उपयोग किए जाने हत्यारोपियों द्वारा सल्फोसल्फयूरान का प्रयोग किया गया था। असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा कांड पर पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने अब तक के घटनाक्रम के संबंध में अपडेट किया है। कानपुर के प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार करा रही किशोरी के बयान के आधार पर उन्होंने अपडेट किया है। उन्होंने बताया कि घटना के दिन लंबू और उसका एक साथी खेत में मौजूद थे। जो नमकीन लेकर खेत पर आए थे।

 

नमकीन के लिए मना किया तो बोतल में पानी दिया

एसपी ने कहा कि अपने बयान में उपचार करा रही किशोरी ने कहा कि उनके द्वारा नमकीन लेने से मना किया गया। इसके बाद लंबू के द्वारा एक बोतल में पानी दिया गया। पानी पीने के बाद वह लोग बेहोश हो गए। लड़की द्वारा यह भी बताया गया उनके साथ किसी प्रकार की छेड़खानी या गलत हरकत नहीं की गई। साथ ही साथ 164 का बयान मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज किया गया। जिसे बाद में इसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। आदि विवेचना में जो साथ पाए जाएंगे उन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा।

 

जुडिशल मजिस्ट्रेट द्वारा भी लिया गया बयान

एसपी ने बताया असोहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में 3 लड़कियां बेहोशी की हालत में खेत में मिली थी। दो लड़कियां को हॉस्पिटल में मृत घोषित कर दिया गया था। एक लड़की का उपचार कानपुर के हॉस्पिटल में किया जा रहा है। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें जेल भेजा जा चुका है। कल देर शाम एसीएम 4 के द्वारा उपचाराधीन लड़की का बयान दर्ज किया गया। पुलिस के द्वारा लड़की का 161 का बयान लिया गया। जुडिशल मजिस्ट्रेट द्वारा लड़की के 164 का बयान दर्ज किया गया है

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.