उन्नाव. सिविल सर्विसेज के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग से दो खिलाड़ियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विकासखंड बिछिया अखिलेश सिंह चौहान हॉकी और गंज मुरादाबाद के प्रदीप ने शतरंज प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 13 और 14 सितंबर को हॉकी की राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता इटावा में और शतरंज की प्रतियोगिता ग्रीन पार्क कानपुर में होगी।
यह भी पढ़ें
जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया सिविल सर्विसेस कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के जनपद उन्नाव से प्रतिभाग करने वाले क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ब्लॉक बिछिया अखिलेश सिंह चौहान ने हॉकी एवं ब्लॉक गंजमुरादाबाद के अधिकारी प्रदीप ने शतरंज की प्रतियोगिता में जिले का नाम रौशन करते हुए जनपद स्तर व मंडल स्तर की प्रतियोगिता को क्वालीफाई करते हुए राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है।
उन्होंने बताया कि हॉकी की राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता आगामी 13 व 14 सितंबर को जनपद इटावा में और शतरंज की राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता ग्रीन पार्क कानपुर में होगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि यह जनपद के लिए गौरव कि बात है कि सिविल सर्विसेस प्रतियोगिता में युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने जिले का नाम रौशन किया। युवा कल्याण विभाग द्वारा दोनों ही अधिकारियों को राज्य स्तर पर विजय के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विजय होने की शुभकामनाएं दी