उन्नाव

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने का मामला – सफदरजंग अस्पताल में हुई पीड़िता की मौत, गांव में छाया मातम

-परिवारी जन सहित अन्य हैदराबाद वाली सजा देने की कर रहे मांग

उन्नावDec 07, 2019 / 10:21 am

Narendra Awasthi

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने का मामला – सफदरजंग अस्पताल में हुई पीड़िता की मौत, गांव में छाया मातम

उन्नाव. जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रही दुष्कर्म पीड़िता ने देर रात दम तोड़ दिया। दुष्कर्म पीड़िता की मृत्यु की खबर मिलते ही जनपद में मातम छा गया। दुष्कर्म पीड़िता की मृत्यु के बाद एक बार फिर जनपद के साथ उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगने लगा। एक तरफ जहां सियासी दलों के साथ जनपद वासी हैदराबाद में दुष्कर्मी की गोली मारने की घटना पर खुशी मना रहे थे वही आज दुष्कर्म पीड़िता की मृत्यु के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। लोगों ने हैदराबाद की तरह उन्नाव के दुष्कर्मी यों की गोली मारने की मांग कर रहे हैं।

बृहस्पतिवार की सुबह हुई थी घटना

गौरतलब है कि गत बृहस्पतिवार की सुबह वकील से मिलने जा रही दुष्कर्म पीड़िता को दरिंदों ने मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से जल गई थी। घटना की जानकारी स्वयं पीड़िता ने डायल 112 पर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को जिला अस्पताल में बड़े उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया लेकिन बाद में उसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एअरलिफ्ट किया गया जहां दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार की देर रात अंतिम सांस ली।

 

इसके पूर्व पीड़िता ने 2 दिन जीवन मृत्यु से संघर्ष करने के बाद आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार उसके बचने की संभावना कम थी। मृत्यु की खबर जैसे ही गांव पहुंची घर के सामने लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी मृतका के पिता का कहना है कि उसे पैसा नहीं हैदराबाद जैसा इंसाफ चाहिए। इसके पूर्व विगत बृहस्पतिवार पुलिस ने पीड़िता द्वारा बताए गए 5 आरोपियों को जिसमें शुभम, शिवम, रामकिशोर, हरिशंकर, उमेश को गिरफ्तार कर लिया था। जिससे पूछताछ की जा रही है पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय मैं पेश किया जहां उन्हें अदालत ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत पर भेज दिया।

Home / Unnao / उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने का मामला – सफदरजंग अस्पताल में हुई पीड़िता की मौत, गांव में छाया मातम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.