उन्नाव

सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान – नेता जी की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ

– नेताजी सुभाष चंद्र बोस की लोकप्रियता के आगे नेहरू कहीं नहीं टिकते थे
– बोले लहू के भाव हमने खरीदी थी आजादी

उन्नावJan 24, 2021 / 11:21 am

Narendra Awasthi

सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान – नेता जी की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ

उन्नाव. उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या को लेकर कांग्रेसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि नेताजी की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ था और बाद में उनकी मौत पर पर्दा डलवाने का भी काम कांग्रेस ने किया। अंग्रेजी शासन पर उन्होंने कहा कि अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे। बलिदान के कारण ही उन्हें आजादी मिली है। सांसद जनपद के औरास विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां उन्होंने विवादित बयान दिया है।

 

नेताजी की लोकप्रियता से कांग्रेस घबरा गई थी

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि नेताजी की लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस ने उनकी हत्या करा दी। क्योंकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की लोकप्रियता के आगे जवाहरलाल नेहरू कहीं नहीं टिकते थे। साक्षी महाराज यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि देश नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की लोकप्रियता इतनी बढ़ रही थी कि जवाहरलाल नेहरू के लिए खतरनाक साबित हो रहे थे। आज भी नेताजी की मौत रहस्य बनी हुई है।

अंग्रेज इतने सीधे नहीं कि मांगने पर आजादी दे देते

साक्षी महाराज ने कहा कि अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे कि वह मांगने पर हमें आजादी दे देते। अनगिनत बलिदानों के कारण ही अंग्रेज हमें आजादी दान देने को मजबूर हुए। इस मौके पर उन्होंने सुभाष चंद्र बोस द्वारा कहे गए स्लोगन को याद किया। जिसमें उन्होंने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। साक्षी महाराज ने कहा कि लहू के बदौलत ही हमें आजादी मिली है।

Home / Unnao / सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान – नेता जी की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.