उन्नाव

अजीबोगरीब घटना, महिला हेल्प डेस्क की सिपाही के साथ थाने के अंदर छेड़छाड़

– महिला हेल्प डेस्क पर ड्यूटी कर रही सिपाही के साथ छेड़छाड़ हुई। एसपी ने सीओ की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। अब देखना है सिपाही के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है?

उन्नावNov 09, 2021 / 08:42 am

Narendra Awasthi

अजीबोगरीब घटना, महिला हेल्प डेस्क की सिपाही के साथ थाने के अंदर छेड़छाड़

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. महिला हेल्प डेस्क ड्यूटी करने वाली महिला सिपाही से छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर पुलिस महकमे में हलचल है। मामले की जांच सीओ को दी गई। सीओ की जांच में मामला सही पाया गया तो एसपी ने संबंधित सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। इसी बीच एक इंस्पेक्टर सवालों के घेरे में आ गया। जब उसने आरोपी सिपाही को छुट्टी पर भेज दिया। फिलहाल सीओ एसपी को अपनी रिपोर्ट भेजने की बात बता रहे हैं।

अचलगंज थाना क्षेत्र का मामला

अचलगंज थाना में महिला हेल्प डेस्क की महिला सिपाही के साथ विगत 5 नवंबर की रात एक सिपाही ने छेड़छाड़ की। मामला सामने आने पर जांच क्षेत्राधिकारी बीघापुर को दी गई। क्षेत्राधिकारी की जांच में प्रथम दृष्टया सिपाही दोषी पाया गया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। घटना अचलगंज थाना में चर्चा का विषय बना है। सीओ की जांच में सामने आया कि इंस्पेक्टर ने आरोपी सिपाही की रवानगी और छुट्टी पर भेज दिया। जिससे इंस्पेक्टर की कार्यप्रणाली भी जांच के दायरे में है। सीओ ने कहा अपनी जांच को टेस्टी को भेजेंगे।

यह भी पढ़ें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने सपा को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले सत्ता परिवर्तन के लिए एक होना जरूरी

क्या कहते हैं इंस्पेक्टर

इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के विषय में कोई जानकारी नहीं है। पीड़ित महिला सिपाही ने भी उनसे किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की। एसपी के पीआरओ की तरफ से उन्हें जानकारी मिली है। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है। देखना है आरोपी सिपाही के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है?

Hindi News / Unnao / अजीबोगरीब घटना, महिला हेल्प डेस्क की सिपाही के साथ थाने के अंदर छेड़छाड़

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.