उन्नाव

मां अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा – भक्तों ने दर्शन किए मां अन्नपूर्णा के

– मां अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा आज उन्नाव पहुंची तो भक्तों में जबरदस्त उत्साह दिखा। कानून मंत्री बृजेश पाठक यात्रा के साथ चल रहे थे। मुख्य कार्यक्रम में डीएम, एसपी सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने मां अन्नपूर्णा के दर्शन कर पूजा अर्चना किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे

उन्नावNov 13, 2021 / 04:03 pm

Narendra Awasthi

मां अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा – भक्तों ने दर्शन किए मां अन्नपूर्णा के

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. मां अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा आज उन्नाव पहुंची तो जिले में भाजपा और हिंदू संगठनों द्वारा जबरदस्त स्वागत किया गया। इस मौके पर कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 107 साल पूर्व चुरा कर ले जाई गई। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री को हुई तो उन्होंने मूर्ति को वापस लाने के प्रयास शुरू किए। उनके अथक प्रयासों से यह मूर्ति लाने में सफलता मिली है। जिला प्रशासन ने यात्रा को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए थे। रूट चार्ट जारी करते हुए मुख्य मार्ग की तरफ आने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची में 20 स्थानों पर पुष्प वर्षा का कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन लगभग आधा सैकड़ा स्थानों पर मां अन्नपूर्णा की पूजा अर्चना के साथ भक्तों ने दर्शन किए।

यह भी पढ़ें

देशवासियों को गाली दिलाना कांग्रेस की साजिश – मोहसिन रजा

मां अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा

मां अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा उन्नाव से होते हुये लखनऊ की तरफ गई। यात्रा मार्ग पर जगह जगह टेंट लगाकर लोगों ने माता के दर्शन किए। इनमें भाजपा और हिंदू संगठनों की संख्या ज्यादा थी। मुख्य कार्यक्रम झंडेश्वर महादेव बड़ा चौराहा में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। जिला प्रशासन लगातार रथ यात्रा की निगरानी कर रहा था। कानून मंत्री बृजेश पाठक रथ के साथ चल रहे थे। जिले के अंदर सदर विधायक पंकज गुप्ता, विधायक बंबा लाल दिवाकर, कैप्टन राहुल तिवारी ने स्वागत किया। गांधीनगर तिराहे पर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी ने अपने समर्थकों के साथ मां अन्नपूर्णा पर पुष्प वर्षा की। अपने समय से लगभग 2 घंटे से ज्यादा लेट चल रही थी मां अन्नपूर्णा की यात्रा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.