उन्नाव

लव जिहाद के नाम पर भोली भाली बच्चियों का शिकार करने वालों की खैर नहीं, आ गया कानून, जाने मोहसिन रजा ने क्या कहा

 
– विधानसभा के बाद विधान परिषद ने भी पास किया कानून

उन्नावFeb 25, 2021 / 06:20 pm

Narendra Awasthi

लव जिहाद के नाम पर भोली भाली बच्चियों का शिकार करने वालों की खैर नहीं, आ गया कानून, जाने मोहसिन रजा ने क्या कहा

लखनऊ. लव जिहाद पर उत्तर प्रदेश में कानून ने अपना रूप ले लिया है। इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने कहा है कि विधानसभा कल कानून को पास कर चुका है। आज विधान परिषद ने भी कानून को पास कर दिया है। जो संविधान का रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद हमारे प्रदेश की बड़ी समस्या बन गई थी। लोग बहला-फुसलाकर बच्चियों की जिंदगी बर्बाद कर देते थे। अब उसके लिए कानून लाकर स्थापित कर दिया गया है। इस कानून से जो बच्चियां पीड़ित थे उन्हें न्याय मिलेगा।

मोहसिन रजा ने कहा कि जो लोग षड्यंत्र चला रहे थे। इस साजिश को अंजाम दे रहे थे। उन्हें यह कानून जेल में डालने का काम करेगा। अब हमारी बच्चियों को न्याय मिलेगा। यह कानून सर्व समाज के लिए लाया गया है। किसी विशेष जाति समुदाय के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसको लेकर विपक्ष हंगामा कर रहा था। उसे एक समुदाय विशेष या जाति विशेष से मोहब्बत है। उन्हें प्रदेश की 23 करोड़ जनता से मोहब्बत नहीं है। क्योंकि उन्होंने देश के लिए ऐसा कुछ किया ही नहीं है। इसीलिए वह आज हाशिए में पड़े हैं। सर्वसम्मति से यह कानून बना है। उत्तर प्रदेश में अब हमारी बच्चियों के साथ अन्याय नहीं होगा। अब उनका अधिकार भी सुरक्षित होगा। और जिन लोगों ने षड्यंत्र के तहत कार्य किया है वह जेल में डाले जाएंगे।

Home / Unnao / लव जिहाद के नाम पर भोली भाली बच्चियों का शिकार करने वालों की खैर नहीं, आ गया कानून, जाने मोहसिन रजा ने क्या कहा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.