कोविड-19, दो पॉजिटिव मिला, पांच स्वस्थ होकर गए घर, हुई फूलों की वर्षा

– कोविड-19 कोरोनावायरस के दो पॉजिटिव मिलने के बाद जनपद में मिली-जुली प्रतिक्रिया
– 11 ठीक होकर अपने घर वापस गए

<p>कोविड-19, दो पॉजिटिव मिला, पांच स्वस्थ होकर गए घर, हुई फूलों की वर्षा</p>

उन्नाव. कोविड-19 कोरोना वायरस को लेकर जनपद में मिली जुली खबर सामने आई। एक तरफ जहां पांच संक्रमित व्यक्तियों को उपचार के बाद स्वस्थ प्रमाण पत्र देकर डिस्चार्ज किया गया तो वही दो व्यक्तियों के पॉजिटिव आने के बाद जनपद में कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 33 हो गई है। इसके अतिरिक्त तीन जीएसवीएम कानपुर नगर और एक जनपद मुरादाबाद की पॉजिटिव रिपोर्ट है।

 

2 कोरोना पॉजिटिव मिले

आज 1 जून को जनपद में दो कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जिनमें एक पॉजिटिव केस विकासखंड हिलोली का है। जिसे कोविड-19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में भर्ती किया गया है। जबकि अरोड़ा रिसोर्ट में पाए गए पॉजिटिव केस को उपचार के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 31 जून तक कोविड-19 वायरस की जांच के लिए 2197 सैंपल लखनऊ भेजे गए थे। जिनमें से 2147 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जांच रिपोर्ट के अनुसार 2114 नेगेटिव पाए गए हैं। जबकि 33 जनपद उन्नाव के पॉजिटिव सैंपल मिला है। 3 जीएसवीएम कानपुर नगर, एक जनपद मुरादाबाद के सैंपल में पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने कहा कि 50 रिपोर्ट का परिणाम अभी नहीं मिला है।

 

11 व्यक्ति उपचार के बाद आए नेगेटिव

अब तक कुल 11 व्यक्ति स्वस्थ होने के उपरांत को भी L1 अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। विगत 31 मई को मियागंज के दो, हसनगंज बीघापुर सफीपुर के 1 – 1 व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में डिस्चार्ज के समय स्वास्थ्य कर्मियों में हर्षोल्लास का माहौल रहा। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत अन्य डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी कोरोना योद्धा के रूप में सामने आए L1 अस्पताल के डॉक्टरों के ऊपर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ डॉक्टर सुनील तेवतिया, स्टेट नोडल अधिकारी डॉ एके रावत, नोडल अधिकारी डॉक्टर तन्मय कक्कड़, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एस मिश्रा, लाल बहादुर यादव ने उन्हें स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र के साथ सैनिटाइजर, मास्क दिया। साथ ही सभी पर फूलों की वर्षा की गई।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.