लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर असलहे की नोक पर अपहरण, घटना का हुआ खुलासा

– अपहृत व्यक्ति के साथ अपहरणकर्ता भी कानपुर के
– पांच अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्रकार वार्ता के दौरान किया गया पेश

<p>लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर असलहे की नोक पर अपहरण, घटना का हुआ खुलासा</p>

उन्नाव. चार घंटे के स्वाट, सर्विलांस व पुलिस द्वारा अपरहण के चंगुल से अपहृत को छुड़ाकर राहत की सांस ले रही है। पुलिस की माने तो अपहरणकर्ता ₹15 लाख की फिरौती की मांग की थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि दोस्त सहित चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है।

अजगैन थाना क्षेत्र से उठाया गया था हिमांशु पाल को

घटना अजगैन थाना क्षेत्र की है। हिमांशु पाल पुत्र छेदी लाल पाल निवासी कृष्णापुरम थाना चकेरी कार से अपने मित्र प्रतीक सिंह पुत्र परशुराम सिंह, आशीष सिंह पुत्र मिथलेश सिंह निवासी गण हूला गंज थाना हरबंस मोहाल, दुर्गेश यादव पुत्र जगरूप यादव निवासी देहली सुजानपुर थाना चकेरी वापस आ रहे थे। रास्ते में बाथरूम के बहाने कार को रुकवाया गया। उसी समय पीछे से आई कार से उतरे तीन-चार नकाबपोश लोगों ने असलहे के दम पर हिमांशु पाल को अपनी कार में खींच अपहरण कर ले गए। साथ में दुर्गेश यादव को भी गाड़ी में डालकर ले गए। एएसपी के अनुसार हिमांशु पाल के पिता की सूचना पर अजगैन थाना पुलिस के साथ सर्विलांस व स्वाट टीम तत्काल सक्रिय हुई और अपहृत हिमांशु पाल को पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव के निकट जंगल से बरामद कर लिया है। बरामदगी के समय हिमांशु पाल के दोनों हाथ कपड़े से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा था।

 

पांच अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया

इसके साथ ही मौके से अभय प्रताप सिंह परिहार उर्फ रामजीत पुत्र नरसिंह निवासी मंगला विहार द्वितीय थाना चकेरी जिला कानपुर, दुर्गेश उर्फ नवीन यादव पुत्र जगरूप यादव निवासी दिल्ली सुजानपुर थाना चकेरी जनपद कानपुर, शान मोहम्मद उर्फ बख्तावर पुत्र सलीम निवासी अन्ना चौराहा डबल स्टोरी चौकी सनिगवां थाना चकेरी, गोलू उर्फ जंग बहादुर सिंह पुत्र रामाश्रय सिंह निवासी महोली थाना महाराजपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें अभय प्रताप सिंह परिहार के खिलाफ अजगैन थाना में कई मुकदमा पंजीकृत हैं। पकड़ने वाली टीम में अजगैन थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक अभिमन्यु, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव, उप निरीक्षक इरफान अहमद के साथ सर्विलांस व टीम से गौरव कुमार प्रभारी स्वाट टीम, खैरुल बशर, रोहित शर्मा, शमीम खान सहित अन्य लोग शामिल थे।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.