पत्नी को खोज रहा था पति, मिली इस हालत में

बारासगवर थाना क्षेत्र के भवानी खेड़ा गांव का मामला
 

<p>Patrika</p>

उन्नाव. बारासगवर नगर थाना क्षेत्र के भवानी खेड़ा की सूखी नहर में अज्ञात महिला का शव पड़े होने की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस रखवा दिया। पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे पति ने मृतिका की पहचान पत्नी के रुप में की। पुलिस ने पति से मिली जानकारी के आधार पर घटना के खुलासे की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें

कोई पत्नी ऐसा भी करती है जैसा इन्होंने किया, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

बारासगवर थाना क्षेत्र के भवानी खेड़ा स्थित सुखी नहर में विगत 4 मई को महिला का शव मिला था। शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। इधर शव मिलने की जानकारी होने पर रायबरेली जनपद के खीरों थाना निवासी मोहनलाल ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर मृतिका की पहचान पत्नी सरोज के रूप में की। इस दौरान उसने बताया कि महिला की 5 बेटी और एक बेटा है। जिसमें 3 की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी ने 2 सााल पूर्व पड़ोस मेंं रहने वाले युवक के साथ कहीं चली गई थी। थाना पुलिस ने बताया कि उन्होंने मृतक परिजन से घटना की जानकारी मिली है। शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.