खेत में चारा लेने गई थी, हो गई गैंगरेप का शिकार

– चारा लेने गई युवती के साथ गैंगरेप
– आपबीती सुन परिजनों के होश उड़े

<p>खेत में चारा लेने गई थी, हो गई गैंगरेप का शिकार</p>

उन्नाव. खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गई किशोरी के साथ गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने गैंगरेप किया। घटना की जानकारी परिजनों को उस समय हुई जब किशोरी दुष्कर्मियों के चंगुल से छूट का घर पहुंची। किशोरी के मुंह से आपबीती सुन परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़िता के परिजन में घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष ने बताया विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

अचलगंज थाना क्षेत्र की घटना

अचलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में चारा लेने जा रही किशोरी को गांव के ही 2 लोगों ने दबोच लिया। जबरन खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्मियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता घर पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी। आपबीती सुन परिवारी जनों के होश उड़ गए। किशोरी के पिता ने थाना में तहरीर देकर गांव के ही रहने वाले दो अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अचलगंज ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। नामजद आरोपी महेश और मुकेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.