पूर्व विधायक ने कहा – सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के नाम पर करोड़ों का हुआ घोटाला

बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन में भाग लेकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी योजनाओं की के खिलाफ नारेबाजी की.

<p>Samajwadi Protest</p>
उन्नाव. मौरावा-हिलोली-बछरावां आदि मार्गों पर पिछले चार महीने में गड्ढा युक्त सड़क के कारण लगभग 60-70 लोगों ने अपनी जान गवा दी। इस मार्ग पर टैक्स बचाने के लिए भारी वाहन बड़े पैमाने पर चल रहे हैं। जिनसे सड़क टूट रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बिजली के जले ट्रांसफार्मर महीनों तक बदले नहीं जाते हैं। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक उदय राज यादव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। पूर्व विधायक उदयराज के धरना प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सांकेतिक रूप में सपा कार्यकर्ताओं ने पुरवा उन्नाव मार्ग पर जाम लगाया, लेकिन कोतवाली पुलिस द्वारा समझाने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जाम खत्म किया।
कानून व्यवस्था ध्वस्त-

पूर्व विधायक उदय राज यादव अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार तहसील मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उदय राज ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के मन में कानून का खौफ बिल्कुल नहीं रह गया है। खुलेआम घटनाएं हो रही हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी है। उन्होंने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर करोड़ों रुपए डकार लिए गए। लेकिन सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुई। मुख्य मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जिस में गिरकर वाहन सवार चोट खा रहे हैं और जिंदगी से भी हाथ धो रहे हैं। उदय राज यादव ने बताया कि विगत 4 महीनों में लगभग 70 लोग दुर्घटना का शिकार हुए हैं। परिवार के परिवार उजड़ रहे हैं। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
 

टैक्स चोरी करने के लिए मौरावां हिलौली बछरावां मार्ग का करते हैं इस्तेमाल-

उन्होंने कहा कि टैक्स चोरी करने के लिए भारी वाहन मौरावां हिलोली बछरावां मार्ग से निकलते हैं। जिससे सड़क बर्बाद होते जा रही है इन वाहनों को रोक कर इनके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग पूर्व विधायक ने की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सेवा राजकुमार रावत, हरिकेश यादव, सुनील रावत, रजनीश वर्मा, हसीन खान, योगेंद्र यादव, नीरज यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पूर्व विधायक के धरना प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के मुख्य कार्यकर्ता मुख्यालय से भी धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गए थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.