उन्नाव

बारात की आड़ में चुनावी रंजिश, फायरिंग में मासूम की मौत 3 अन्य घायल

मामूली विवाद में हुई फायरिंग से बारात में अफरा-तफरी

उन्नावMay 08, 2021 / 11:29 am

Narendra Awasthi

बारात की आड़ में चुनावी रंजिश, फायरिंग में मासूम की मौत 3 अन्य घायल

उन्नाव. गांव की सरकार बनने के बाद रंजिश में हुई फायरिंग से एक मासूम की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव में तनाव बरकरार है। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों को पकड़ कर थाने लाया गया है। पूछताछ जारी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र की घटना

घटना फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के अटवा मजरा अटिया कबूलपुर की है। उक्त गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र छोटेलाल ने थाना में दिए तहरीर में बताया है कि बीती रात लगभग. 10:00 बजे रणधीर सिंह पुत्र कैलाश सिंह अपने भाई अनूप सिंह, मनोज सिंह व पुत्र सूरज सिंह, नीरज सिंह, पत्नी अनुराधा सिंह, अपने अन्य समर्थकों के साथ आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली उनकेे भतीजे दीपक उम्र 12 साल को लगी। मां सिया दुलारी पत्नी और विमलेश घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है गांव में आई बरात की आड़ में चुनावी रंंजिश मानते हुए फायरिंग की गई।

यह भी पढ़ें

कोई पत्नी ऐसा भी करती है जैसा इन्होंने किया, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

CO ने कहा मुकदमा दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी आनंद कुलकर्णी सहित अन्य अधिकारी गण पहुंच गए। मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। CO safipur डॉक्टर बीनू सिंह नेे बताया कि नामजद आरोपियों को थाने पर लाया गया है। पूछताछ की जा रही है।

Home / Unnao / बारात की आड़ में चुनावी रंजिश, फायरिंग में मासूम की मौत 3 अन्य घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.