उन्नाव

उन्नाव की रश्मि तिवारी चुनी गई राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए

– डॉ रश्मि तिवारी को शासन ने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना
– अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय वशीरत गंज की प्रधान शिक्षिका

उन्नावSep 03, 2020 / 04:08 pm

Narendra Awasthi

उन्नाव की रश्मि तिवारी चुनी गई राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए

उन्नाव. राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए जनपद से डॉक्टर रश्मि तिवारी को चुना गया है। डॉ रश्मि तिवारी वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय वसीर गंज में प्रधान अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह द्वारा जारी सूची में डॉ रश्मि तिवारी का नाम दर्ज है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के 72 अन्य शिक्षकों का भी नाम राज्य अध्यापक पुरस्कार सूची में शामिल है राज्य पुरस्कार के लिए चयन होने के साथ ही डॉ रश्मि तिवारी ने उन्नाव का गौरव बढ़ाया है। गौरतलब है डॉ रश्मि तिवारी विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ अन्य रुचिकर कार्योंं से छात्र-छात्राओं को शिक्षित करती हैं विद्यालय की साज-सज्जा किसी प्राइवेट इंग्लिश स्कूल से कम नहीं है।

 

विशिष्ट बीटीसी के जरिए हुई थी नियुक्ति

शहर कोतवाली क्षेत्र के लोक नगर निवासी डॉ रश्मि तिवारी ने बताया कि विशिष्ट बीटीएस के जरिए उनकी बेसिक शिक्षा में शिक्षक पद पर नियुक्ति हुई थी। 2013 से वह वसीर गंज प्राथमिक विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रही हैं। पुरवा विकासखंड के शुभा खेड़ा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी वह अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता का सपना था कि मुझे अध्यापक पुरस्कार मिले जो अब जाकर पूरा हुआ है। गौरतलब है प्रदेश शासन द्वारा आगामी 5 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर स्नेहिल पांडे ने शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। अब डॉ रश्मि तिवारी को यह पुरस्कार मिला है।

 

बीएसए ने कहा –

इस संबंध में बातचीत करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे ने कहा कि जनपद के साथ हम सभी के लिए गौरव की बात है। विभाग में खुशी की लहर है। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी डॉ रश्मि तिवारी के विद्यालय पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में जिलाध्यक्ष विवेक तिवारी, शुभम त्रिवेदी हेमंत श्रीवास्तव आदि शामिल थे। जिन्होंने स्मृति चिन्ह देकर जनपद का नाम रोशन करने वाली को सम्मानित व शुभकामनाएं दी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.