उन्नाव

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में डीआईजी की पत्नी की फांसी से मौत, आत्महत्या का कारण अज्ञात

– सुशांत गोल्फ सिटी में डीआईजी की पत्नी ने की आत्महत्या
– पुलिस छानबीन में जुटी
 

उन्नावOct 24, 2020 / 01:51 pm

Narendra Awasthi

डीआईजी की पत्नी की फांसी से मौत, आत्महत्या का कारण अज्ञात

लखनऊ. डीआईजी की पत्नी ने अपने आवास पर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने फांसी से उतारकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला के पति उन्नाव के पीटीएस में डीआईजी के पद पर हैं।

सुशांत गोल्फ सिटी की घटना

घटना आज सुबह 11:00 बजे के लगभग की है। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में डीआईजी चंद्र प्रकाश की 36 वर्षीय पत्नी पुष्पा नेे फांसी लगा ली। आनन फानन लोगों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी की मौत की खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। सूचना पाकर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। इस संबंध में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है डीआईजी चंद्रप्रकाश उन्नाव के पीटीएस में तैनात है।

Home / Unnao / उत्तर प्रदेश के लखनऊ में डीआईजी की पत्नी की फांसी से मौत, आत्महत्या का कारण अज्ञात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.