कोविड-19 अपडेट – मरने वालों की संख्या 90 हुई, 141 सक्रिय केस

नवाबगंज विकासखंड में सबसे अधिक कोरोनावायरस मिले

<p>Pattrika</p>

उन्नाव. आज एक बार फिर जनपद में कोरोनावायरस पॉजिटिव की संख्या मैं वृद्धि दर्ज की गई और कुल सक्रिय केसों की संख्या 141 हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में आज 1507 सैंपल टेस्ट हुए। जिसमें एंटीजन से 1024 टेस्ट हुए। आज मिले पॉजिटिव केस में रेलवे स्टेशन पर 7 और rt-pcr जांच में 10 मिले हैं। आरटीपीसीआर से कुल 483 जांच हुई

यह भी पढ़ें

15 वर्षों से कर रहा था शिक्षक की नौकरी, पुलिस ने दिखाया जेल का रस्ता

सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल सैंपल टेस्ट में 429643 हुए। आज जिन ब्लॉकों व क्षेत्र में कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं उनमें नवाबगंज में 10, हसनगंज में 1, पुरवा में 2, मियागंज में 2, असोहा में 1, शुक्लागंज में 1 है। अब तक जनपद में कुल क्रमिक पॉजिटिव 4663 मिले हैं। जबकि 936 सैंपल रिपोर्ट अवेटेड है। आज एक की मृत्यु हुई है। जिससे मरने वालों की संख्या 90 पहुंच गई है। इस प्रकार जनपद की ताजा आंकड़े में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। 141 सक्रिय केस के बीच मरने वालों की संख्या 90 हो गई है नवाबगंज विकासखंड में सबसे अधिक 10 पॉजीटिव केस मिले हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.