असोहा बबुरहा कांड अपडेट – अपनों की मौत का दर्द, तीसरी पीड़िता ठीक होने के बाद पहुंची गांव, हुआ स्वागत

– प्राइवेट नर्सिंग होम में हो चुका है तीसरी किशोरी का बयान
– भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस पीड़िता को लेकर पहुंची गांव

<p>असोहा बबुरहा कांड अपडेट &#8211; अपनों की मौत का दर्द, तीसरी पीड़िता ठीक होने के बाद पहुंची गांव, हुआ स्वागत</p>

उन्नाव. असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में हुई दुस्सहासिक घटना में शामिल तीसरी पीड़िता ठीक होकर गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया। इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल मौजूद रही। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इसके पूर्व डीएम और एसपी के निर्देश पर में भी भारी पुलिस बल का इंतजाम किया गया था। नगर मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी नगर को मौके पर भेजा गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्राइवेट नर्सिंग होम से पीड़िता को गांव लाया गया।

 

17 फरवरी को हुई थी हृदय विदारक घटना

असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में विगत 17 फरवरी को हृदयविदारक घटना हुई थी। जिसमें तीन किशोरी अचेत अवस्था में खेत में मिली थी। जिसमें 2 की मौत हो गई थी। जबकि तीसरी की हालत गंभीर थी। जिसे उपचार के लिए कानपुर के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों के उपचार से किशोरी स्वस्थ हुई। अस्पताल में ही पीड़िता के मजिस्ट्रेट बयान के साथ 164 और 161 के बयान हुए। प्राइवेट नर्सिंग होम में डॉक्टरों की टीम ने आज पीड़िता को डिस्चार्ज किया। जिसे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांव लाया गया। गांव में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इस बीच पुलिस की उपस्थिति में किशोरी का पुल मालाओं से स्वागत किया गया। लेकिन सबसे निकट रहने वाली दो की मौत का दर्द चेहरे पर साफ दिखाई पड़ रहा था। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी पुरवा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.