उमरिया

रथयात्रा में शामिल भक्तों ने किया माता बिरासनी के दर्शन

नगरवासियों ने किया स्वागत

उमरियाOct 18, 2021 / 11:45 pm

ayazuddin siddiqui

Devotees involved in Rath Yatra visited Mata Birasani

उमरिया. कोतमा से मैहर में मां शारदा माता के मंदिर में माता रानी के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए निकले हजारो भक्तों की विशाल पद यात्रा गाजे बाजे के साथ उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली पहुंची। जहां नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए हजारो भक्तो का जत्था माता बिरासनी के दरबार में पहुंचा। जहां भक्तो ने माता के दर्शन लाभ लिए। जत्थे में शामिल भक्तो ने बताया की वर्ष1985 में यात्रा की शुरुआत की गई थी और हर पांच साल में यह यात्रा निकाली जाती है। भक्तों ने बताया की यह छठवा वर्ष है हम लोग 6 दिन में मैहर पहुंचेगे और सातवें दिन रथ में विराजी माता रानी की मूर्ति विसर्जन करेंगे। गौरतलब है की अनूपपुर जिले से मैहर में मां शारदा माता के मंदिर में माता रानी के दर्शन करने जाने वाले हजारों भक्तो का नगरवासियों ने चाय नास्ता का स्टाल लगा कर स्वागत किया। बताया गया कि माता बिरासनी के दर्शन के पश्चात और चाय-नाश्ता कर रथ यात्रियों का दल आगे के लिए रवाना हो गया। बताया जा रहा है उक्त यात्रा में शामिल लोग पैदल चलकर मैहर तक पहुंचेंगे।

Home / Umaria / रथयात्रा में शामिल भक्तों ने किया माता बिरासनी के दर्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.