पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में निकाली सायकल रैली

ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई ने किया विरोध-प्रदर्शन

<p>Cycle rally against petrol diesel price hike</p>

बिरसिंहपुर पाली. पेट्रोल डीजल के साथ ही अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की लगातार बढ़ रही कीमत की वजह से आम आदमी का जीना दूभर हो रहा है। लगातार बढ़ रही मंहगाई के विरोध में ब्लाक कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं छात्रसंगठन एनएसयूआई के संयुक्त तत्वाधान में पाली में विरोध प्रदर्शन करते हुए सायकल एवं पैदल नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान सरकार को जगाने जमकर नारेबाजी की गई एवं पेट्रोल डीजल गैस के दाम कम करने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन के उपरांत युवक कांग्रेस में रुकी नियुक्तियों को भी करने की घोषणा जिलाध्यक्ष अब्बू सिंह द्वारा की गई। जिससे कार्यकर्ताओं में जमकर जोश देखने को मिला और काफी समय से शांत संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ। विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अब्बू सिंह गहरवार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल द्विवेदी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शनु प्रकाश उपाध्याय, पूर्व युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान, महामंत्री जिला कांग्रेस राम सिंह बघेल, जानकी मिश्रा, केशव उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, प्रीतम पाठक, शानवेंद सिंह बघेल, अभ्युदय सिंह, विक्रम सिंह, पंकज गौतम, पूर्व पार्षद मुन्नीबाई नामदेव, केशव उपाध्याय, अमित शिवहरे, शिवम उपाध्याय, रुस्तम सिंह, एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष हर्ष अवधिया, पिं्रस चतुर्वेदी, दुर्गेश नामदेव, अर्जुन विश्वकर्मा, अंशुल सोनी, राजवीर विश्वकर्मा, दिवाकर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.