पूर्व मंत्री और पत्नी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, बेटा होम क्वारंटीन

विधायक एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का पूरा परिवार बीमार…।

उज्जैन। पूर्व मंत्री एवं विधायक पारस जैन और उनकी पत्नी अंगूरबाला की तबीयत खराब होने पर उन्हें इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि जैन की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन सीने में हल्का इन्फेक्शन होने और पत्नी को बुखार होने के चलते एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

जैन के पुत्र संदेश जैन को भी हल्का बुखार होने पर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। विधायक जैन को दो-तीन से सर्दी-जुकाम की समस्या थी और हल्का इन्फेक्शन भी पाया गया था। शनिवार को उन्होंने कोरोना जांच करवाई, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

चेस्ट में हल्का इन्फेक्शन होने के कारण वे और उनकी पत्नी शाम को बाम्बे अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। पुत्र संदेश ने बताया कि पिता के साथ ही मां की भी नेगेटिव आई है। संदेश को भी हल्का बुखार होने से वे होम क्वारंटीन हैं। अभी सभी का स्वास्थ्य ठीक है। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन पूर्व विधायक जैन के ड्राइवर की भी तबीयत खराब हुई है।

मरीजों की जानकारी फोन पर देंगे

कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक शहर में कोरोना पाजिटिव मरीजों के लिए गठित की गई रेपिड रिस्पांस टीम के डाक्टर्स और अन्य अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने टीम की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराना की। इस दौरान उन्होंने रेपिड रिस्पांस टीम में कार्यरत डाक्टर्स से कार्य में सुधार किए जाने के बारे में सुझाव लिए। 2 अक्टूबर से कोविड वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों के परिजनों को मरीज के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट जानकारी फोन नंबर के जरिए दी जाएगी। इसके लिए समय सुबह 10 से शाम 5 बजे का समय रखा गया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.