महाकाल दरबार में शिव-साधना, उमा भारती ने भी की आराधना, VIP एंट्री से श्रद्धालु हुए परेशान

सावन का पहला सोमवार : महाकाल के दर्शन करने पहुंचे CM शिवराज और उमा भार्ती, VIP एंट्री से नाराज भक्तों ने बैरिकेट तोड़कर बाबा के दर्शन।

<p>महाकाल दरबार में शिव-साधना, उमा भारती ने भी की आराधना, VIP एंट्री से श्रद्धालु हुए परेशान</p>

उज्जैन/ आज सावन का पहला सोमवार है। इस अवसर पर उज्जैन महाकाल मंदिर में बाबा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ उमड़ रही है। पहला सोमवार होने के कारण ही आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटों के साथ बाबा के दर्शन करने पहुंचे। इसी के साथ पूर्व सीएम उमा भारती समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री और विधायक भी महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। हालांकि, दूसरी तरफ लंबे समय से बाबा के दर्शन के इंतजार में खड़े आम श्रद्धालुओं में नेताओं की वीआईपी एंट्री पर नाराजगी देखी गई। काफी इंतजार के बाद भक्त बैरिकेड्स गिराते हुए मंदिर में प्रवेश कर गए। आलम ये था कि, व्यवस्थाओं में तैनात पुलिस भी उन्हें संभालने में नाकाम रही।

 

देखें खबर से संबंधित वीडियो…

https://www.dailymotion.com/embed/video/x82y311

भक्तों में नाराजगी की वजह

आपको बता दें कि, सोमवार तड़के 3 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भस्म आरती की गई। इस बार आरती में आम श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिल सका। भस्म आरती के दौरान सिर्फ पंडे-पुजारी ही गर्भगृह में रहे। इसके बाद से लेकर सुबह 11 बजे तक ही इस बार आम श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन के लिये मंदिर में प्रवेश दिया गया। इसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया। इस दौरान हर किसी को बाबा के दर्शन करने की होड़ थी। लेकिन, वीआईपी एंट्री होने के कारण आमजन का प्रवेश बंद कर दिया गया था। आखिरकार भीड़ रैलिंग तोड़कर मंदिर प्रांगण में घुस गई। फिलहाल, अब शाम 4 बजे महाकाल की सवारी निकाली जा रही है। इसके बाद शाम 7 से 9 बजे के बीच श्रद्धालु एक बार फिर दर्शन कर सकेंगे।


CM ने कराया महाकाल का विशेष अनुष्ठान

News

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के विशेष अनुष्ठान में सपत्नीक शामिल हुए। सीएम शिवराज कते साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटे भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि किसी विशेष प्रयोजन को लेकर यह अनुष्ठान किया गया है। मंदिर पहुंचने पर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। संभवतः सीएम परिवार के साथ बाबा महाकाल की सवारी में भी शामिल होंगे।


दर्शन करने पहुंचे ये नेता

News

सीएम शिवराज के बाद मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती भी महाकाल के दरर्शन करने वीआईपी मार्ग से पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा, मध्य प्रदेश की जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने भी महाकाल के दर्शन किए। बता दें कि, मीना सिंह उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा से विधायक हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.