उज्जैन

KL Rahul in Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने माता-पिता के साथ पहुंचे क्रिकेटर केएल राहुल

5 Photos
Published: March 20, 2024 12:15:43 pm
1/5

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल बुधवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी पर अपने माता-पिता के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल दर्शन के साथ-साथ महाकाल के जलाभिषेक भी किया।

2/5

भगवान महाकाल का एकादशी होने की वजह से विष्णु तिलक से श्रृंगार कर उनकी पूजा-अर्चना की गई।

3/5

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष पुजारी ने बताया कि केएल राहुल और परिवार के द्वारा बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। पुष्प अर्पित किए गए और भस्म आरती संपन्न होने के बाद उन्होंने गर्भगृह की चौखट पर पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान वे शिव मंत्रों का जाप भी कर रहे थे।

4/5

केएल राहुल आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जाएंट्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। केएल राहुल लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे, लखनऊ का पहला मैच 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से है।

5/5

क्रिकेटर केएल राहुल अपनी पत्‍नी अथिया शेट्टी के साथ भगवान महाकाल के दरबार में पहले भी हाजिरी लगा चुके हैं। वह बीते साल फरवरी में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.