उदयपुर

भाजपा में कोई बड़ा नेता नहीं, संगठन सर्वोपरि, आलाकमान नेता तय करता : पूनिया

मेवाड़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Satish Poonia

उदयपुरJun 20, 2021 / 06:05 pm

Mukesh Hingar

सतीश पूनिया

धरियावद. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया Satish Poonia ने कहा कि उनकी पार्टी में कोई नेता बड़ा नहीं होता, संगठन ही सर्वोपरि होता है। गुटबाजी कांग्रेस में चल रही है, जिसका खमियाजा पूरा प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है।
प्रदेशाध्यक्ष पूनिया रविवार को यहां दिवगंत धरियावद के भाजपा विधायक गौतमलाल मीणा के पैतृक गांव लसाडिय़ा में शोक व्यक्त करने आए थे। उन्होंने धरियावद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इन दिनों कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच विवाद चल रहा है, इसका खमियाजा कांग्रेस के साथ-साथ पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं।
IMAGE CREDIT: दिलीप कोठारी
जब उनसे पूछा गया कि उनकी पार्टी में भी वसुंधरा ही भाजपा और भाजपा ही वसुंधरा का नारा चल रहा है। इस पर पूनिया ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि भारतीय जनता पार्टी में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है हमारी पार्टी किसी एक खानदान, वंश या किसी व्यक्ति विशेष के पीछे चलने वाली पार्टी नहीं है, हमारा आलाकमान यानि संसदीय बोर्ड जिसे नेता तय करता है कि किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा, यह पार्टी की एक व्यवस्था है, हमारा सामूहिक नेतृव मजबूत है। पूनिया रात को उदयपुर आएंगे और सोमवार को योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Home / Udaipur / भाजपा में कोई बड़ा नेता नहीं, संगठन सर्वोपरि, आलाकमान नेता तय करता : पूनिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.