पत्नी को सरप्राइज देने के लिए विवेक दाहिया ने किया ऐसा काम, देखकर सभी रह गए दंग

दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दाहिया ‘द वॉयस’ शो के सेट पर पहुंचे थे …

<p>Divyanka Tripathi</p>

सादगी से भरी खूबसूरत मुस्कुराहट की मल्लिका Divyanka Tripathi हाल ही में एक रियलिटी शो को होस्ट करती हुई नजर आई हैं। टेलीविजन जगत की ईशी मां, यानी दिव्यांका इन दिनों अपने शो ‘Yeh Hai Mohabbatein’ और सिंगिंग रियलिटी शो ‘The Voice’ की शूटिंग में बिजी है। इस दौरान उनके पति vivek dahiya उनका पूरा ख्याल रह रहे हैं। विवेक दाहिया अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के सरप्राइज देने के लिए ‘द वॉयस’ शो के सेट पर पहुंच गए।

 

हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दाहिया ‘द वॉयस’ शो के सेट पर पहुंचे थे। दिव्यांका अपने पति को सेट पर देखकर काफी हैरान हो गई। विवेक ने उस समय बिल्कुुल अलग लुक अपनाया हुआ था जिसे कोई पहचान नहीं पाया।।

 

Vivek Dahiya

विवेक मूंछ और दाढ़ी वाले लुक में शो के सेट पर दिव्यांका के सामने पहुंचे थे। ऐसे में उन्हें पहचान पाना थोड़ा मुश्किल था लेकिन दिव्यांका ने उन्हें पहचान लिया। आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब विवेक ने दिव्यांका को सरप्राइज दिया हो। वह अपनी पत्नी के लिए ऐसा पहले भी कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले दिव्यांका त्रिपाठी ने ‘द वॉइस’ शो के सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जो फैंस को बहुत पसंद आई थी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.