टीवी की ये अभिनेत्रियां जिन्होंने निभाए देवियों के किरदार

छोटे पर्दे पर कई सीरियल ऐसे हैं। जिनमें कई अभिनेत्रियों ने देवियों के किरदार निभाएं हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारें में बताने जा रहे हैं। जिन्हें इस सीरियल्स से खूब लोकप्रियता हासिल हुई है।

<p>Tv Most Popular Actresses Who Played Devi Role</p>

नई दिल्ली। आज से देशभर में चैत्र नवरात्रि का का प्रारंभ हो चुका है। आज से लेकर अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा आराधना की जाएगी। वैसे आपको दें छोटे पर्दे पर भी मां के कई रूपों को लेकर धारावाहिक बनाए गए हैं। जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। इन धारावाहिकों में जितनी भी अभिनेत्रियों ने देवियों का किरदार निभाया उन्हें आज भी लोग का खूब प्यार देते हैं। यही नहीं उन तमाम एक्ट्रेसेस को आज वह असल देवी भी मनाने लगे हैं। जब-जब यह एक्ट्रेसेस टीवी पर आती हैं। लोग हाथ जोड़कर उनका स्वागत करते हैं।

ग्रेसी सिंह

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेक ग्रेसी सिंह का नाम इस लिस्ट में टॉप पर आता है। जहां बड़े पर्दे पर ग्रेसी ने लगान जैसी सुपरहिट फिल्मों से नाम कमाया वहीं छोटे पर्दे पर उन्होंने सीरियल संतोषी मां के किरदार से सभी को अपना बनाना लिया। इस सीरियल में ग्रेसी सिंह को संतोषी मां के रूप में देख दर्शक काफी खुश हुए थे।

मौनी रॉय

छोटे पर्दे पर सीरियल देवों के देव महादेव में एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सती का किरदार निभाया था। इस सीरियल में मौनी की सादगी और मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। मौनी को इस किरदार के लिए खूब तारीफ मिली थीं। वहीं अब मौनी रॉय बॉलीवुड का रूख कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें

पिंक साड़ी पहने एक्ट्रेस Mouni Roy ने किया ताजमहल का दीदार, लुक देख फैंस बोले- ‘क्या खूब लगती हो’

 

सोनारिका भदौरिया

वैसे को सोनारिका भदौरिया काफी लंबे समय से सीरियल में काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ से मिली थी। इस सीरियल में वह माता पार्वती के किरदार में नज़र आई थीं। पार्वती के रूप में दर्शकों ने सोनारिका को बहुत प्यार दिया।

यह भी पढ़ें

टीवी की पार्वती सोनारिका हॉट लुक में आईं नजर, देखें तस्वीरें

पूजा शर्मा

टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं पूजा शर्मा। पूजा शर्मा ने वैसे तो सीरियल महाभारत में द्रोपदी के किरदार से अपनी पहचान बनाई थीं,लेकिन जब वह धारावाहिक महाकाली अंत ही आरम्भ में नज़र आईं तो दर्शक उनकी एक्टिंग देख उनकी तारीफ करने से खुद रोक नहीं पाए। आज भी पूजा शर्मा का मां काली का अवतार दर्शकों के दिलों में जा बैठा। वहीं कुछ लोग तो उन्हें असल में मां काली के रूप में पूजते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.