Sidharth Shukla ने बताया था कुर्ता पजामा गाने को बकवास, अब शहनाज ने कुछ इस तरह दिया रिएक्शन

‘बिग बॉस 13’ (Big Boss 13) में काफी सुर्खियां बटोरने वालीं पंजाबी सिंगर शहनाज गिल का गाना ‘कुर्ता पजामा’ (Kurta Pajama) रिलीज हो चुका है।

<p>shehnaaz replied to sidharth shukla </p>
नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 13’ (Big Boss 13) में काफी सुर्खियां बटोरने वालीं पंजाबी सिंगर शहनाज गिल का गाना ‘कुर्ता पजामा’ (Kurta Pajama) रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इसके साथ ही शहनाज (Shehnaaz Gill) और टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के गाने पर कुछ ही देर में ही लाखों व्यूज आ गए थे। फैंस को उनका ये गाना काफी पसंद आ रहा है। लोग इसके लेकर अच्छे-अच्छे कमेंट कर रहे हैं तो वहीं शहनाज के करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला ने इस गाने को बकवास बताया था।
जी हां सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने ट्वीट (Sidharth Shukla Tweet) में लिखा था, “कुर्ता पजामा काला काला काला काला क्या बकवान गाना है, मुंह पर ही चढ़ गया।” जिससे साफ पता चलता है कि वह मजाक में इसे बकवास बता रहे हैं। अब ऐसे में शहनाज गिल ने सिदार्थ शुक्ला के इस ट्वीट का जवाब दिया है।
https://twitter.com/ishehnaaz_gill/status/1284072051062390784?ref_src=twsrc%5Etfw
शहनाज गिल ने ट्वीट (Shehnaaz Gill Tweet) करते हुए लिखा, क्या बात है क्या बात है क्या बात है, सही है। शहनाज ने अपने ट्वीट में दिल वाले इमोजी भी बनाए। बात करें कुर्ता पजामा सॉन्ग की तो इसमें शहनाज गिल का स्वैग तो देखने लायक था ही साथ ही उनकी और टोनी कक्कड़ की केमिस्ट्री भी जबरदस्त लग रही थी। वहीं, फैंस को भी शहनाज और टोनी का गाना खूब पसंद आया।
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की तो दोनों की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में रहते हुए दोनों कलाकारों ने खूब सुर्खियां बटोरी है। दोनों की जोड़ी को बिग बॉस 13 में खूब पसंद भी किया जाता था। फैंस दोनों को इतना पसंद करते थे कि दोनों का निकनेम सिडनाज ट्विटर पर काफी ट्रेंड करता था। बिग बॉस से निकलने के बाद शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला दर्शन रावल (Darshan Rawal) के म्यूजिक एल्बम ‘भुला दूंगा’ (Bhula Dunga) में भी नजर आए थे। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.