TV न्यूज

मां बनने के बाद Sapna Choudhary की शादी की फोटोज आई सामने, जनवरी में की थी गुपचुप शादी

सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) के मां बनने की खबर के बाद अब उनकी शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सपना और Veer Sahu सादा कपड़ों में एक-दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। कुछ करीबी भी फोटोज में नजर आ रहे हैं।

मुंबईOct 10, 2020 / 02:57 pm

पवन राणा

मुंबई। हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) की शादी की फोटोज सामने आ गई हैं। ये फोटोज उनके 4 अक्टूबर को मां बनने की खबर के बाद आई हैं। सपना ने सिंगर-एक्टर वीर साहू ( Veer Sahu ) से जनवरी में गुपचुप शादी की थी। सामने आई फोटोज में सपना, साहू और उनके करीबी नजर आ रहे हैं।

कौन हैं सपना चौधरी के पति Veer Sahu, सपना के मां बनने के बाद क्यों भड़के ट्रोल्स पर

सादा कपड़ों में की शादी
सोशल मीडिया पर वायरल सपना और वीर की शादी की फोटोज में देखा जा सकता है कि दोनों सामान्य कपड़ों में हैं। दोनों ने सीक्रेट जगह पर शादी की थी। तस्वीरों में वह एक-दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। फोटोज में दोनों के अलावा एक आध्यात्मिक गुरु और कुछ करीबी लोग दिख रहे हैं।

— स्नेहा उल्लाल को क्यों कहा जाता है Aishwarya की हमशक्ल, मिलती-जुलती सूरत नहीं, ये है राज

इसलिए की गुपचुप शादी

सपना के पति वीर साहू ने एक फेसबुक लाइव में बताया था कि उनके करीबी रिश्तेदार के निधन हो जाने के चलते उन्होंने शादी का ऐलान नहीं किया। ना ही कोई और तामझाम किया। दोनों के परिवार शादी के लिए सहमत थे। यह शादी जनवरी 2020 में हुई।

क्यों करना पड़ा शादी का खुलासा

वीर के इसी फेसबुक लाइव में उन्होंने बताया कि सपना के मां बनने की खबर के बाद कुछ लोग सोशल मीडिया पर शादी की घोषणा बिना बच्चा होने को लेकर आपत्तिजनक कमेंट्स कर रहे थे। सपना को लेकर अपमानजक बातें की जा रहीं थीं। वीर ने ट्रोर्ल्स को वीडियो में खरी-खोटी सुनाई। साथ ही बताया कि लोगों को उनकी पर्सनल लाइफ में ताकझांक नहीं करनी चाहिए।

एक्र्टेस Shikha Malhotra 6 महीने से कर रहीं थी कोविड-19 मरीजों की सेवा, खुद हो गईं कोरोना पॉजिटिव

हरियाणा-पंजाब में पॉपुलर हैं वीर

वीर साहू ने हरियाणा और पंजाब की कुछ फिल्मों में अनिभय किया है। साथ ही वह सिंगर भी हैं। उन्होंने हरियाणवी मूवी ‘खलनायक’, ‘यार लैंडलॉर्ड’, ‘थड्डी-बड्डी’ और ‘रसूक आला जाट’ में काम किया है। कई बार वह सपना के इंस्टाग्राम अकाउंट में अपलोड फोटोज में नजर आ चुके हैं।

सपना के बयान का इंतजार

वीर साहू ने फेसबुक लाइव में बिना सपना का नाम लिए बात की। उन्होंने बच्चा घर में आने की जानकारी भी दी। 6 अक्टूबर को उनके इस वीडियो के बाद कोई अपडेट नहीं है। मां बनने की खबर वायरल होने के बाद सपना ने आखिरी पोस्ट 5 अक्टूबर को किया था। इसमें वह काफी नाराज लग रहीं थीं। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा था,’मेने लोगों को जवाब अपने काम से दिया है, फ़ालतू की बात सुन्ना ओर बोलना दोनो ही मेरी आदत नहीं। इंतजार करो और देखो।’

Home / Entertainment / TV News / मां बनने के बाद Sapna Choudhary की शादी की फोटोज आई सामने, जनवरी में की थी गुपचुप शादी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.