TV न्यूज

आशा नेगी से ब्रेकअप के कुछ ही महीनों बाद मोनिका डोगरा को डेट करने लगे Rithvik Dhanjani! फोटो देख फैंस को आया गुस्सा

टीवी होस्ट रित्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन उनकी ये फोटोज अकेले नहीं बल्कि मोनिका डोगरा के साथ की हैं। साथ ही उन्होंने आई लव यू भी कह दिया है जिसे देख फैंस हैरान हैं।

Oct 16, 2020 / 04:22 pm

Neha Gupta

Rithvik Dhanjani photos with Monica Dogra viral

नई दिल्ली | टीवी एक्टर और होस्ट रित्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) कुछ दिनों पहले अपने वेकेशन को लेकर सुर्खियों में आए थे। जिसमें उनके साथ टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योती नजर आईं थीं। उसके बाद अब वो अपनी कुछ तस्वीरों के चलते एक बार फिर चर्चाओं में हैं। पिछले कुछ वक्त पहले ही रित्विक और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस आशा नेगी (Asha Negi) का ब्रेकअप हुआ था। दोनों ने सीरियल पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) में साथ काम किया था। तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि किसी कारण से कुछ वक्त पहले दोनों ने ब्रेकअप (Rithvik Dhanjani Asha Negi Breakup) कर लिया था। वहीं हाल ही में जब रित्विक की मोनिका डोगरा के साथ फोटोज सामने आई तो डेटिंग की खबरों को हवा मिल गई।

Sushmita Sen ने शादी के सवाल पर तोड़ी चुप्पी, बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के सामने बताया कब रचाएंगी विवाह?

रित्विक ने मोनिका से किया प्यार का इजहार

दरअसल, रित्विक और मोनिका की सिर्फ फोटोज ही नहीं बल्कि पोस्ट में भी प्यार का इजहार देखने को मिल रहा है। मोनिका डोगरा ने अपने इंस्टाग्राम (Monica Dogra Instagram) पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनकी और रित्विक की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। वहीं मोनिका ने इस पोस्ट के कैप्शन में जो लिखा है उसे पढ़कर हर कोई हैरान है और रित्विक से सवाल कर रहा है। दरअसल, मोनिका ने रित्विक को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताते हुए आई लव यू लिख दिया है। जिसके जवाब में रित्विक ने भी उन्हें लिखा है- मैं तुमसे प्यार करता हूं।

रीना रॉय का नाम लेकर पहली बार बोले Shatrughan Sinha, कपिल शर्मा शो में खोले कई राज

रित्विक और आशा के फैंस हुए नाराज

दोनों की ये बॉन्डिंग और बातों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि रित्विक शायद मोनिका को डेट करने लगे हैं। हालांकि रित्विक और आशा के फैंस को ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही हैं। लोग अभी भी इस बात को एक्सेप्ट नहीं कर पाए हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

गौरतलब हो कि रित्विक और आशा ने ब्रेकअप के बाद इस बात का खुलासा किया था कि भले ही अब वो अलग हो चुके हो लेकिन अभी भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों के इंस्टाग्राम पर साथ की तस्वीरें भी मौजूद हैं। बता दें कि मोनिका डोगरा एक फेमस म्यूजिशियन हैं और कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Home / Entertainment / TV News / आशा नेगी से ब्रेकअप के कुछ ही महीनों बाद मोनिका डोगरा को डेट करने लगे Rithvik Dhanjani! फोटो देख फैंस को आया गुस्सा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.