TV न्यूज

हॉकी टीम ने की KBC में शिरकत, बिग बी ने कहा- खिलाड़ी देश का गौरव

4 Photos
Published: September 26, 2018 08:13:15 am
1/4

भारतीय हॉकी टीम को अब मेगास्टार अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाले शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में देखा जाएगा। अमिताभ ने इन खिलाड़ियों को देश का ब्रैंड एम्बेसेडर करार दिया। इस शो के लिए टीम ने शूटिंग कर ली है।

2/4

भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अमिताभ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट से भारतीय खिलाड़ियों के साथ एक फोटो साझा की। इस फोटो के साथ पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में भारतीय हॉकी टीम का सम्मान। इनकी प्रतिबद्धिता और प्रयास देश के लिए तुलना से परे है।

3/4

अमिताभ ने कहा, जब हम अपने देश के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं, तो हम देश को सम्मानित करते हैं। देश का गौरव हैं ये। तिरंगे की शान और मान हैं ये। अपने ब्लॉग पर भी अमिताभ ने लिखा, खेल इस देश की पहचान है। जब हम इसमें उपलब्धि हासिल करते हैं, तो पूरा विश्व इसे देखता है। खिलाड़ी देश के ब्रैंड एम्बेसेडर हैं। इसके साथ ही अमिताभ ने इस साल ओडिशा में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय पुरुष टीम के लिए समर्थन का आग्रह किया।

4/4

उल्लेखनीय है कि अमिताभ अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च हुआ है। इसमें उनके अलावा, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.