Bade Achhe Lagte Hain को 9 साल पूरे, एकता को आई राम कपूर और साक्षी तंवर की याद.. शेयर किया वीडियो

बड़े अच्छे लगते हैं शो को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था (Bade Acche Lagte Hain)
एकता कपूर के पॉपुलर शो को 9 साल हुए पूरे (Ekta Kapoor Show completed 9 Years)
एकता को आई राम कपूर और साक्षी तंवर की याद (Ram Kapoor and Sakshi Tanwar Jodi)

<p>Ram Kapoor and Sakshi Tanwar </p>

नई दिल्ली | प्रोड्यसूर एकता कपूर के पॉपुलर शोज में से एक बड़े अच्छे लगते हैं को 9 साल पूरे (Bade Acche Lagte Hain completed 9 years) हो गए हैं। ये टीवी के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक रहा था। बॉलीवुड और टीवी एक्टर राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी (Ram Kapoor and Sakshi Tanwar Jodi) को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। एकता ने इस जोड़ा का मेल काफी अलग रखा था लेकिन इनकी खट्टी-मिठ्टी नोंक झोंक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 9 साल पूरे होने की खुशी में एकता ने सीरियल (Ekta Kapoor Serial) के प्रोमो का एक वीडियो पोस्ट किया है। एकता ने एक इमोशनल पोस्ट (Ekta Kapoor shared emotional post) लिखा कर शो से जुड़ी हुई कुछ यादें ताजा की हैं।

एकता ने अपने इंस्टाग्राम (Ekta Kapoor Instagram post) पर बड़े अच्छे लगते हैं का एक प्रोमो वीडियो (Bade Acche Lagte Hain Promo Video) शेयर किया है। इस वीडियो में साक्षी, राम कपूर से कह रही हैं कि वो रात में सो नहीं पाई जिसका कारण उनके खर्राटे थे। उसके बाद राम कपूर खर्राटे की बात से इंकार कर देते हैं। साक्षी उन्हें फोन पर आवाज सुनाती हैं तो राम कपूर बोलते हैं कि क्या सबूत है ये मेरी है। उसके बाद साक्षी पूरा वीडियो दिखाती हैं। इस दौरान एक वॉइस ओवर चलता है कि शादी के बाद प्यार होते-होते हो ही जाता है।

एकता ने इस वीडियो के साथ लिखा- एक रियल लाइफ मोमेंट प्रोमो बन गया। कलर्स के बालिका वधू (Balika Vadhu) लॉन्च करने और हमारी स्टार से हमारी एक्जिट के बाद जी ने हमें पवित्र रिश्ता दिया। जिसने हमारी गाड़ी फिर से चला दी। लेकिन रात का 10.30 का स्लॉट प्राइम टाइम नहीं था। जब सोनी ने शो को लिया तब ये नॉन ड्रामेटिक अर्बन शो था। ‘क्योंकि..’ के लिए प्यार और वो भी नॉन प्राइम टाइम (Non-Prime Time Slot Show) में ये हमारे लिए बिल्कुल भी दबाव नहीं था। हम पहले भी इससे दर्शकों का दिल जीत चुके थे। 10.30 बजे के स्लॉट में हमारा शो टॉप पर था।

बता दें कि दर्शकों को राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी बेहद पसंद (Ram Kapoor and Sakshi Tanwar chemistry) आई थी, साथ ही सीरियल का कॉन्सेप्ट भी लोगों को बहुत भाया था। इसी सीरियल में पहली बार टीवी पर सबसे लंबा 17 मिनट का इंटीमेट सीन दिखाया गया था। राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी ने पहली बार किसिंग सीन (Ram Kapoor and Sakshi Tanwar Kissing scene) टीवी पर दिखाया था। इस दौरान सीरियल की टीआरपी ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे लेकिन बाद में एकता को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा था। फैमिली शो कहा जाने वाला बड़े अच्छे लगते हैं कुछ वक्त बाद टीआरपी के मामले में नीचे चला गया। इसकी वजह थी कि इंटीमेसी के कारण कई परिवारों ने इसे देखना बंद कर दिया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.