कुशल पंजाबी की शोक सभा में मुंह छुपाए पहुंची पत्नी ऑड्रे, नहीं दिखा 3 साल का बेटा

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी की मौत से सहम उठा बॉलीवुड
कुशल पंजाबी (37) का शव गुरुवार देर रात उनके मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे से लटका मिला था।

<p>Kushal Punjabi</p>

नई दिल्ली। टीवी एक्टर कुशल पंजाबी की मौत से हर कोई सदमें है। उनकी आत्मा की शांति के लिए रविवार को मुंबई में एक शोक सभा रखी गई। इस शोक सभा में टेलीविजन के कई बड़ी हस्तियों ने पहुंचकर कुशल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । उन्ही के बीच दिखी कुशल की पत्नी ऑड्रे डोलें । वह मीडिया से अपना चेहरा छुपाती नजर आईं। लेकिन हर किसी की नजरे उनके ३ साल के बेटे कियान को ढूंढ रही थी जो मां के साथ नजर नहीं आया था।

कुशल ने कर लिया था सुसाइड:

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी (37) का शव गुरुवार देर रात उनके मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे से लटका मिला था। मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद कुशल के खुदकुशी करने की बात कही थी। जांच अधिकारियों को शव के पास से ही एक सुसाइट नोट भी मिला था। उन्होंने नवंबर 2015 में यूरोपियन गर्लफ्रेंड ऑड्रे डोलें से शादी की थी। दोनों का 3 साल का एक बेटा है।

असफल शादी से परेशान थे कुशल:

बताया जाता है कि कुशल की शादीशुदा लाइफ ठीक नही चल रही थी जिकी वजह से वो काफी परेशान चल रहे थे।। मौत को गले लगाने से कुछ दिन पहले वो अपनी पत्नी ऑड्रे से मिलने शंघाई भी गए थे लेकिन उन्होनें सुलह करने से मना दिया। परिवारिक तनाव के साथ कुशल के आर्थिक तंगी से जूझने की भी बात सामने आई है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.