Photos: विनर पत्नी Rubina Dilaik के घर पहुंचते ही अभिनव शुक्ला ने किया जोरदार स्वागत, कहा- ‘वेलकम होम Boss Lady’

रुबीना दिलैक का अभिनव शुक्ला ने किया जोरदार स्वागत
अभिनव शुक्ला ने पत्नी का किया ग्रैंड वेलकम
रुबीना को बताया लेडी बॉस

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में रविवार को फिनाले खत्म हुआ और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) शो की विजेता बनी। राहुल वैद्द और रुबीना में कड़ा मुकाबला था लेकिन ट्रॉफी पर रुबीना ने कब्जा किया। साथ ही उन्हें 36 लाख रुपए की धनराशि भी दी गई। रुबीना की जीत के साथ सोशल मीडिया पर लगातार उनकी जीत ट्रेंड कर रही है। वहीं रुबीना की जीत का ऐलान होते ही उनके पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) की खुशी का ठिकाना नहीं था। अब अभिनव ने घर की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं जिसमें रुबीना का उन्होंने जोरदार स्वागत किया। अभिनव ने रुबीना का घर में बॉस लेडी कहते हुए वेलकम किया।

अभिनव शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया पर पत्नी रुबीना दिलैक की घर से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो हाथ में बिग बॉस की ट्रॉफी लिए हुए खड़ी हैं। फोटो में रुबीना के आसपास सुंदर सजावट नजर आ रही है। ढेर सारी लाइट के बीच लिखा हुआ है- वेलकम होम बॉस लेडी। इसके साथ ही रूबी नाम को लाइट से चमकाया गया है।

https://twitter.com/ashukla09/status/1363801541128327168?ref_src=twsrc%5Etfw
अभिनव ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- मेरी विजेता रुबीना दिलैक। अभिनव के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक इसपर एक लाख से ज्यादा के लाइक्स आ चुके हैं।
https://twitter.com/ashukla09?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं रुबीना के एक फैन पेज ने दोनों के घर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि अभिनव ने घर की एक दीवार को बहुत ही खूबसूरती से सजाया है। चारों तरफ फूलों की सजावट की गई है। अभिनव की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

https://twitter.com/hashtag/RubinaDilaik?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

पत्नी के लिए उनका लगातार सपोर्ट फैंस और सेलेब्स को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि बिग बॉस 14 में राहुल वैद्द फर्स्ट रनरअप रहे। वहीं निक्की तंबोली थर्ड नंबर पर रही। उनसे पहले अली गोनी एविक्ट हुए। जबकि राखी सावंत 14 लाख रुपए लेकर शो से बाहर हो गईं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.